scriptलालू प्रसाद यादव के बेटे ने बिहार सीएम पर किया हमला, महागठबंधन पर दिया यह बयान | Lalu Prasad Yadav son big attack on Nitish Kumar and sp bsp | Patrika News

लालू प्रसाद यादव के बेटे ने बिहार सीएम पर किया हमला, महागठबंधन पर दिया यह बयान

locationइटावाPublished: Jan 13, 2019 08:17:49 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

राष्ट्रीय जनता दल के नेता व लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप सिंह यादव रविवार को एकाएक निजी कार्यक्रम में इटावा पहुंचे।

Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav

इटावा. राष्ट्रीय जनता दल के नेता व लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप सिंह यादव रविवार को एकाएक निजी कार्यक्रम में इटावा जिले के बकेवर के बहेडा पहुंचे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद देश में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि उनका वजूद बिहार में खत्म हो रहा है। तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी के साथ मतभेदों पर भी बयान दिया।
ये भी पढ़ें- संयुक्त कांफ्रेस के 24 घंटे बाद अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात, भाजपा के लिए कहा यह

सपा-बसपा के गठबंधन पर कहा यह-

पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि अब चुनाव आ रहा है। चुनाव के बाद देश में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन को उचित करार देते हुए सभी धर्मनिरपेक्ष दल को एक होकर चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा एनडीए के खिलाफ अन्य सभी दलों को आकर गठबंधन करना चाहिए। राजद नेता ने कहा कि वे गरीब सवर्णाें के दस फीसदी आरक्षण को गलत नहीं मानते लेकिन, बिहार में जो अति पिछड़ा अतिदलित है उनको भी सम्मान मिले। उनको सम्मान मिलना बहुत ही जरूरी है।
ये भी पढ़ें- ओमप्रकाश राजभर के बदले सुर तो सीएम योगी भी दिया बड़ा बयान

भाई से मतभेदों पर कहा यह-

किसी अन्य दल से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। जो फैसला करेंगे वही हम लोग मानेंगे। अपने भाई तेजस्वी से मतभेदों को सिरे से नकारते हुए कहा कि कोई मतभेद नहीं है। तेजस्वी को तो हमने उपमुख्यमंत्री बनाया था। रैली मे हमने शंखनाद किया था कि मेरा अर्जुन है वोे। प्रेस वार्ता के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बहेड़ा राहुल तिवारी, विजय प्रताप सिंह सेंगर मौजूद रहे।
राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव का महेबा के समीपवर्ती ग्राम बहेडा में एक निजी कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधान सहित सपा, बसपा नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप यादव ग्राम बहेडा में विजय प्रताप सिंह के यहां निजी कार्यक्रम के तहत आये हुए थे। इनका गॉंव में पहुंचते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल तिवारी, बसपा नेता सोनू चौधरी, जीतू ठाकुर, सपा नगर अध्यक्ष विनोद बाबू पोरवाल ने ग्राम पंचायत के मिनी सचिवालय भवन में भव्य स्वागत माल्यार्पण कर किया। इसके बाद वह विजय प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां बने मन्दिर पर मत्था टेका व दर्शन किए। इसके बाद उनका लाल सिंह, लालमणि, राजकुमार चौहान, प्रहलाद सिंह, हरीगोपाल शुक्ला, राजू पांडेय उझियानी, प्रधान रामजी लाल, सुरेन्द्र तिवारी, मनोज दुबे एडवोकेट, बबलू शुक्ला, गोलू तिवारी ने भी माल्यार्पण करके स्वागत किया। इसके अलावा इस मौके पर उन्हें देखने के लिए ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद वह लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गये।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो