इटावाPublished: Nov 09, 2023 05:27:32 pm
Narendra Awasthi
इटावा में पुलिस जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिनका इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
उत्तर प्रदेश की इटावा में पुलिस जीप पेड़ से टकरा गई। जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आपको बता दें दुर्घटना भरथना थाना क्षेत्र के गिरधारी पूरा पुलिया के पास की है।