scriptइटावा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव | Man dead body found hanging with a tree in etawah | Patrika News

इटावा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

locationइटावाPublished: Jan 16, 2020 10:38:28 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

इटावा जिले के इकदिल इलाके के महानेपुर में एक अविवाहित युवक का शव पेड़ पर लटका देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया।

Murder

Murder

इटावा. इटावा जिले के इकदिल इलाके के महानेपुर में एक अविवाहित युवक का शव पेड़ पर लटका देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल के बाद शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई। बताया जा रहा है कि गांव में ही उसकी मौसी का घर है। परिजनों के अनुसार घर आने के लिए दिल्ली से निकला था, लेकिन सुबह उसकी मौत की जानकारी मिली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
इकदिल कस्बा के गांव महानपुर के रहने वाले ग्रामीण जब अपने खेतों की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने गांव के ही रहने वाले बालक राम के खेत में लगे नीम के पेड़ पर एक युवक को फांसी के फंदे पर लटका देखा। जिसे देखकर गांव वालों में हड़कम्प मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना थाना पुलिस व प्रधान कमलेश को दी।
जानकारी होते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फाॅरेसिंक व डाॅग स्क्वायड टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की। बाद में शव को नीचे उतारवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मृतक युवक के पास मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी शिनाख्त औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के नगरिया समायन निवासी रोहित (24) के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की जानकारी कर सूचना दी। मृतक के किसान पिता रामविनोद ने बताया कि उनके दो बेटे थे। छोटा बेटा रोहित दिल्ली में किसी फूड प्रोडक्शन कंपनी में काम कर रहा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। दिन के समय रोहित ने उसे फोन करके बताया था कि वह महानेपुर निवासी मौसी के घर जा रहा है। रात में कब गांव पहुंचा, यह उन्हें नहीं पता। सुबह पुलिस से उनको बेटे की मौत हो जाने की खबर मिली। युवक का शव जिस पेड़ पर लटका मिला वह खेत उसके मौसा बालकराम का है। लेकिन बालकराम गुजरात में मेहनत मजदूरी करते हैं। महानेपुर गांव स्थित घर में उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक समीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। क्योंकि जिस मफलर से युवक फांसी के फंदे से लटका मिला वह उसी का है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो