scriptमुलायम का बड़ा बयान, शिवपाल को मिलती जिम्मेदारी तो निकाय चुनाव के परिणाम कुछ और होते | Mulayam Singh Yadav big statement about Shivpal Singh Yadav hindi news | Patrika News

मुलायम का बड़ा बयान, शिवपाल को मिलती जिम्मेदारी तो निकाय चुनाव के परिणाम कुछ और होते

locationइटावाPublished: Dec 11, 2017 10:00:12 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मजदूर, किसान, व्यापारी, अल्पसंख्यक, बेरोजगार, नौजवान हर वर्ग परेशान है।

Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav

इटावा. समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में सभी दुखी और परेशान हैं। सपा संरक्षक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद किसी को रोजगार नहीं मिल रहा। योगी सरकार अपने आठ महीने के कार्यकाल में क्या किया या कर रही है, यह किसी को नहीं पता। मुलायम सिंह यादव ने आगे कहा कि मजदूर, किसान, व्यापारी, अल्पसंख्यक, बेरोजगार, नौजवान हर वर्ग परेशान है।
अच्छी योजनाओं को बंद कर रही योगी सरकार

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में सभी खुश थे। सपा सरकार में कन्या विद्या धन योजना, बेरोजगारी भत्ता जैसी तमाम योजनाएं लागू की गई थीं, जिसका आम जनता को फायदा भी मिला। लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही सारी योजनाएं बंद कर दी गईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसी को कुछ दे नहीं पा रही है, बल्कि जो सुविधाएं थी वह भी छीन रही है, जिससे जनता नाराज है। इटावा स्थित अपने आवास पर मुलायम सिंह यादव ने कई मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।
पार्टी में एकता नहीं है, इसलिए अच्छे परिणाम नहीं मिल रहें

उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन पर भी प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने खुलकर बात की। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरे छोटे भाई ओर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने सही कहा। शिवपाल सिंह यादव को जिम्मेदारी देकर चुनाव लड़ा जाता तो और बेहतर चुनाव परिणाम मिलते। उन्होंने कहा कि आज पार्टी में एकता नहीं है, इसीलिए हम निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।
भाजपा की नीयत साफ नहीं

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश में एक बार फिर एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। समाजवादी इस आंदोलन को लेकर चिंतित हंै। उन्होंने कहा कि आंदोलन की रूपरेखा वक्त आने पर आप लोगो को बता दी जाएगी। मुलायम सिंह यादव ने आगे कहा कि देश ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा को और सुधारने की जरूरत है। भाजपा सरकार इस मामले में ठोस प्रयास नहीं कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए बहुत काम करने की जरूरत है। कोई शिक्षित व्यक्ति ही देश को सही दिशा दे सकता है। अयोध्या में राममंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा वाले अब क्यों नहीं बनाते अयोध्या में राम मंदिर। भाजपा की सिर्फ राजनीति चमकाने के लिए इस तरह के मुद्दे जनता के बीच उछालती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत साफ नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो