ये भी पढ़ें- भतीजे अखिलेश के प्रति उमड़ा चाचा शिवपाल यादव का प्रेम, भाजपा पर साधा निशाना मौका शादी समारोह का था, लेकिन सभी की नजरे चाचा-भतीजे मतलब शिवपाल व अखिलेश के मेलजोल पर टिकी थी। हाल में अखिलेश ने चाचा से गठबंधन करने की बात कही थी। समारोह में दोनों का आमना-सामना भी हुआ और साथ में मंच भी साझा किया। मुलायम सिंह यादव अधितकर समय पौत्री के बगल में व्हीलचेयर पर बैठे दिखे।
ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव का मायावती पर तंज, सपा मुखिया को अब अपने स्थानीय नेताओं पर नहीं रहा है भरोसा दीपाली सैफई महोत्सव के संस्थापक व सैफई के प्रथम ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की पुत्री व पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की बहन हैं। कोरोना गाइडलाइन्स के मद्देनजर कार्यक्रम दिन का ही रखा गया। शादी में सीमित संख्या में ही लोगों को बुलाया गया था। सुबह से यादव परिवार के लोगों का वहां आना शुरू हो गया था। अखिलेश व डिंपल ने ही शादी से पहले की सभी रस्में निभाईं। भात की रस्म इसमें सबसे खास रही। जयमाल के बाद दोनों ने दीपाली और अश्विनी को आशीर्वाद दिया।