अपनी बर्बादी की आदतों में करना होगा सुधार धर्म प्रसार व समाजसेवा से जुड़े राजेश दीक्षित के आवास पर विश्व हिन्दू परिषद व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा करते हुए संगठन मंत्री रामगोपाल ने कहा कि पहले झांसी में पानी की एक धर्मशाला हुआ करती थी। बुंदेलखंड में अनेकों तालाब व जलाशय लोगों की जरूरतों के साथ साथ जानवरों की भी जरूरतें पूरी करते थे। आज नदियों का भी जल स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है। आने वाले समय में जो संकट का संदेश दे रहा है, इससे हम सबको समय रहते अपनी बर्बादी की आदतों में सुधार कर लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी लोग पानी के लिए भटकते हुए देखे जाते हैं। सामाजिक संस्थाएं ऐसे लोगों की इस भीषण गर्मी में मदद कर रही हैं। अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना समाज में समरसता एवं सामाजिक मूल्यों की रक्षा तथा समाज के हर वर्ग को समाज से जोड़कर सामाजिक व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए हुई है। हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि सामाजिक व्यवस्थाओं को समय रहते बिगड़ने से बचाएं। इस मौके पर राजेश दीक्षित ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज द्वारा रचित यथार्थ गीता तथा अंग वस्त्र भेंट कर दादाजी को सम्मानित किया।
इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, धर्म प्रसार संयोजक अवधेश भदौरिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री सुमित व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।