scriptट्रक की टक्कर लगने से पेट्रोलपंप कर्मी की मौत | Petrol pump worker death due to truck collision | Patrika News

ट्रक की टक्कर लगने से पेट्रोलपंप कर्मी की मौत

locationइटावाPublished: May 04, 2022 08:08:20 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अर्जुन के सामने हाईवे पर एक ट्रक ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी को कुचल डाला। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

shav.jpg

Dead Body File Photo

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अर्जुन के सामने हाईवे पर एक ट्रक ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी को कुचल डाला। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि ग्राम तमेरी थाना जसवंतनगर निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह (33) पुत्र रमेश बाबू जाटव हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर साफ सफाई का काम करता था। रोज की तरह बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे वह पेट्रोल पंप के लिए अपनी बाइक से जा रहा था। रास्ते में तहसील के आगे स्थित दीपक राइस मिल के सामने पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव

वह बाइक समेत उलझ कर घिसटते हुए करीब डेढ़ सौ मीटर आगे जा गिरा जबकि बाइक करीब 200 मीटर आगे एक पेट्रोल पंप के सामने जा गिरी। इस घटना में शैलेंद्र की दर्दनाक मृत्यु हो गई और उसका शव भी क्षत विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंचे एसआई नागेंद्र सिंह ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
यह भी पढ़ें

गैंगरेप का शिकार बनी नाबालिग शिकायत करने पहुंची तो SHO ने की दरिंदगी की सारी हदें पार, अखिलेश यादव करेंगे पीड़ित परिवार से मुलाकात

घर में कोहराम की स्थिति

मृतक शैलेंद्र सिंह चार भाई हैं। इनमें वह सबसे छोटा था। शैलेंद्र की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। उसके एक पांच साल की बेटी सृष्टि है। मृतक की पत्नी अंजली गर्भवती है। उसके घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। शैलेंद्र मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अंजलि मां सुनीता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो