scriptभाजपा के खिलाफ शिवपाल ने भरी हुंकार, करेंगे प्रदर्शन | pragatisheel samajwadi party protest against bjp government | Patrika News

भाजपा के खिलाफ शिवपाल ने भरी हुंकार, करेंगे प्रदर्शन

locationइटावाPublished: Sep 16, 2019 03:25:17 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– प्रसपा नेता ने कहा मोटर व्हीकल एक्ट के नाम पर पुलिस आम जनता को लूटने में लगी है
– भाजपा की दमनकारी नीतियों के विरोध में प्रसपा का प्रदर्शन
 

भाजपा के खिलाफ शिवपाल ने भरी हुंकार, पहली बार करेंगे बड़ा काम, प्रसपा नेता ने कहा प्रदेश की जनता उनके साथ

भाजपा के खिलाफ शिवपाल ने भरी हुंकार, पहली बार करेंगे बड़ा काम, प्रसपा नेता ने कहा प्रदेश की जनता उनके साथ

इटावा. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) लोहिया के कानपुर मंडल प्रभारी रघुराज सिंह शाक्य व पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव आशीष पटेल ने कहा है कि भाजपा की दमनकारी नीतियों के विरोध में प्रसपा 18 सितम्बर को प्रदेश व्यापारी प्रदर्शन करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बद्री प्रसाद धर्मशाला छैराहा से पैदल चलकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे।
भाजपा सरकार में सभी तरह के लोग त्रस्त

रघुराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों के लोग पूरी तरह से त्रस्त हैं। ऐसा कोई वर्ग नहीं है, जो इस सरकार में परेशान न हो। बिजली से लेकर नए मोटर व्हीकल एक्ट से देश व प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। एक्ट के नाम पर सिर्फ जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। खाद्य के दाम बढ़ा दिए गए हैं और बोरियों में खाद की मात्रा कम कर दी गई है। थानों में लूट मची हुई है। पीड़ित लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मोटर व्हीकल एक्ट के नाम पर पुलिस आम जनता को लूटने में लगी है।
सही मायनों में नेताजी के राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं शिवपाल

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के बाद अगर जनता के हित के लिए संघर्ष करने का काम किसी ने किया है, तो वह शिवपाल सिंह यादव है। वह संघर्षों की कोख से जन्मे हैं। सही मायने में नेता जी के राजनीतिक उत्तराधिकारी वहीं है। आज प्रदेश की जनता उनके साथ है। उन्होंने बताया कि 18 सितम्बर को सुबह 10 बजे छैराहा स्थित बद्री प्रसाद धर्मशाला से पैदल मार्च शुरू होगा जो कचहरी तक पहुंचेगा। यहां पर कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो