scriptशिवपाल यादव की कार का एक्सीडेंट: 5 सुरक्षा कर्मी घायल, सरकारी बस से टक्कर | Road accident of shivpal yadav in etawah by roadways bus security Injured | Patrika News

शिवपाल यादव की कार का एक्सीडेंट: 5 सुरक्षा कर्मी घायल, सरकारी बस से टक्कर

locationइटावाPublished: Jul 06, 2022 02:15:05 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव के काफिले में तेज रफ्तार सरकारी बस ने जोरदार टक्कर मार दी है। जिससे शिवपाल के साथ चल रहे 5 सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
 

Shivpal Yadav Road Accident n Etawah

Shivpal Yadav Road Accident n Etawah

उत्तर प्रदेश में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के काफिले में तेजी रफ्तार रोड वेज बस की टक्कर हो गई है। सरकारी बस की इस टक्कर से 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनका सघनता से इलाज करने में जुटी हुई है।

औरैया डिपो की एक रोडवेज बस ने शिवपाल सिंह यादव के सुरक्षा दस्ते की जिप्सी में पीछे से टक्कर मार दी जिससे 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। दरअसल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव कठफोरी में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे इसी बीच सुरक्षा दस्ते की जिप्सी को रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी जिससे 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को दूसरी गाड़ी से तत्काल सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी लाया गया जहां पर डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का उपचार सघनता से करने में जुटी हुई है।

कानपुर आगरा नेशनल हाईवे मीठापुर के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे सिक्योरिटी कार में सवार 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों में एक उप निरीक्षक सतीश कुमार व कांस्टेबल पंकज कुमार,कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार व सिक्योरिटी कार चालक वीरपाल सिंह के अलावा शिवपाल सिंह यादव के निजी सुरक्षाकर्मी इंद्रजीत यादव शामिल है । शिवपाल सिंह यादव एवं उनके बेटे आदित्य यादव सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे और घायल सुरक्षाकर्मियों की हालचाल लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो