scriptबसपा ने इन्हें बनाया प्रदेश अध्यक्ष, बढ़ सकती है भाजपा की मुश्किलें, आगामी चुनाव में कांटे की टक्कर | RS Kushwaha appointed as state president of bahujan samaj party | Patrika News

बसपा ने इन्हें बनाया प्रदेश अध्यक्ष, बढ़ सकती है भाजपा की मुश्किलें, आगामी चुनाव में कांटे की टक्कर

locationइटावाPublished: Jun 07, 2018 07:26:31 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

आरएस कुशवाहा को बसपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। आने वाले चुनावों में भाजपा को मिल सकती है कड़ी टक्कर

narendra modi

बसपा ने इन्हें बनाया प्रदेश अध्यक्ष, बढ़ सकती है भाजपा की मुश्किलें, आगामी चुनाव में कांटे की टक्कर

इटावा. 2019 के संसदीय चुनाव मे पिछड़ी जाति में प्रभावी महत्व रखने वाला कुशवाहा समाज भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने का काम करके इस बात को समाजवादी गढ़ इटावा से बिगुल फूंकने का काम किया जाने लगा है। इसकी एक बानगी पूर्वाहन कुशवाहा समाज की अहम बैठक बामसेफ प्रमुख अजय कुशवाहा की मौजूदगी में देखने को मिली। अगर यकीनी तौर पर कुशवाहा समाज ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए ऐसा किया, तो 2019 के नतीजे निश्चित तौर पर दूसरे ही मिजाज की ओर रूख करेंगे।
भाजपा करती है भेदभाव

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता आर0एस0 कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कुशवाहा समाज एवं बामसेफ कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बसपा नेतृत्व के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है। वहीं भाजपा को मतलबपरस्त बताते हुये भेदभाव करने वाली राजनैतिक पार्टी बताया है। बामसेफ के वरिष्ठ मिश्नरी कार्यकर्ता अजय कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित किये गये कार्यक्रम में कहा कि पूर्व विधायक/पूर्व एम0एल0सी0 आर0एस0 कुशवाहा को बसपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर यूपी में बहुसंख्यक आबादी वाले हमारे समाज की बसपा नेतृत्व ने चिन्ता की है। इसलिये सूबे में कुशवाहा, मौर्य, सैनी, शाक्य, माली, मुराव, कोइरी, महतो आदि 54 नामों से देशभर में पहचान रखने वाले कुशवाहा समाज का बसपा को भारी जन समर्थन मिल सकता है। बशर्तें बसपा नेतृत्व द्वारा समाज के वरिष्ठ नेता बाबू सिंह कुशवाहा के साथ जैसा व्यवहार किया गया, तो ऐसा कृत्य समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
मुख्यमंत्री बनाने की पहल शुरू

कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पिछड़े वर्ग में हमारे समाज की संख्या सर्वाधिक है। इसलिये भाजपा नेतृत्व ने पिछले लोकसभा फिर विधानसभा चुनाव में समाज के केशव प्रसाद मौर्य जी के चेहरे और नाम पर चुनाव लड़कर सरकार बनायी। लेकिन जब मुख्यमंत्री बनाने की बारी आयी, तो मौर्य के स्थान पर किसी और को मुख्यमंत्री बना दिया और उसके बाद अब पूरे प्रदेश में मौजूदा सरकार में कुशवाहा मौर्य समाज को कहीं कोई तवज्जो नहीं दिया जा रहा। न ही उनकी समस्याओं का कोई समाधान किया जा रहा है। न ही कोई समाज को लाभ मिल पा रहा है। इसका बदला समाज आगामी चुनावों में जरुर लेगा। उन्होंने 54 नामों में बंटे इस समाज के नेताओं, नौजवानों, महिलाओं, बुजुर्गाें से आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि अब वक्त आ गया है कि हम सभी एकजुट हों और अपना मुख्यमंत्री बनाने की पहल अभी से शुरु करें।
इस अवसर पर बामसेफ के प्रमुख अजय कुशवाहा, नाथूराम कुशवाहा, राजीव शंखवार, अमरनाथ कुशवाहा, यतेन्द्र कुमार कुशवाहा, संजीव शाक्य, संजय कुमार सागर, अरमहेन्द्र शाक्य, धर्मेन्द्रपाल, मनीष कुशवाहा, आशुतोष कुमार, फलेन्द्र कुशवाहा, संजीव बाल्मीक, नरेन्द्र दिवाकर, गोरेलाल पाल, प्रिंस कुशवाहा, अमन शाक्य, शिवेक कुशवाहा एडवोकेट आदि समाज के एवं बामसेफ के मिश्नरी कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो