scriptसपा में चल रही उठापटक से विधायकों व संगठन में हलचल | Samajwadi Party Sadar Seat MLA Raghuraj Shakya said we all are with Mulayam Singh Yadav | Patrika News

सपा में चल रही उठापटक से विधायकों व संगठन में हलचल

locationइटावाPublished: Oct 24, 2016 07:45:00 am

इटावा सदर सीट से विधायक रघुराज शाक्य ने कहा कि पार्टी में जो हो रहा है वह ठीक नहीं है।

etawa

etawa

इटावा। सपा में चल रही उठापटक को लेकर जनपद के विधायकों व संगठन में भी हलचल मची हुयी है। इटावा सदर सीट से विधायक रघुराज शाक्य ने कहा कि पार्टी में जो हो रहा है वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि नेताजी पार्टी के नेता हैं और चुनाव का समय है। ऐसे में इस तरह की गतिविधियां पार्टी को नुकसान कर रही हैं।


उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी लोग एक साथ रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि वे लखनऊ में हैं और पार्टी के सभी नेताओं से मुलाकात की है। वहीं भरथना की विधायक सुखदेवी वर्मा ने लखनऊ के घटनाक्रम पर बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे अभी इस पर कुछ नहीं बोलेंगी।


सपा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि उनके नेता मुलायम सिंह यादव हैं उनके निर्देश पर ही संगठन के लोग काम करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वे शिवपाल सिंह के साथ हैं उनका कहना था कि नेताजी के साथ जो है वह उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि रविवार का घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे पार्टी के लोग काफी परेशान हैं। कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी की टूट के संकेत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। संगठन के 95 प्रतिशत लोग आज भी मुलायम सिंह यादव में आस्था रखते हैं। उनका कहना था कि आज से पूर्व व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की गयी थी रविवार को जो हुआ वह अच्छा नहीं हुआ।


सपा के जिला प्रवक्ता राकेश यादव ने कहा कि वे मुलायम सिंह यादव के साथ हैं। उनके साथ ही उन्होंने संघर्ष किया है परंतु पार्टी के कार्यकर्ताओं में रविवार के घटनाक्रम से अनिश्चय की स्थिति बनी हुयी है। लोग इस घटनाक्रम पर सहज विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।

सपा जिला महासचिव कृष्णमुरारी गुप्ता का कहना है कि सपा में जारी उच्च स्तरीय घमासान से सपा कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है। सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ¨सिंह यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने से धरातल पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता प्रभावित हुआ है। यह समय चुनाव में विरोधी दलों से जूझने का था, सपा में आपस में जूझ रही है। इससे सपा समर्थक खासे आहत हैं, हम सभी को आशा है कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव आपसी समन्वय सही कराने में सफल होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो