scriptइटावा में साहित्यकार, पर्यावरणविद और समाजसेवियों का सम्मान | Samman samaroh in etawah news | Patrika News
इटावा

इटावा में साहित्यकार, पर्यावरणविद और समाजसेवियों का सम्मान

इटावा के साहित्यकारों, पर्यावरणविदों एवं समाजसेवियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इटावाJan 15, 2020 / 09:09 pm

Abhishek Gupta

Etawah news

Etawah news

इटावा. इटावा के साहित्यकारों, पर्यावरणविदों एवं समाजसेवियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में पुलिस कर्मचारी सुमित प्रताप की व्यंग्य पुस्तक की जैसे थे का विमोचन भी किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार डा. लक्ष्मीशंकर बाजपेई की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहित्यकार श्रीकांत सक्सेना ने पुस्तक का विमोचन किया।
इस कार्यक्रम में शोभना वेलफेयर सोसायटी की ओर से इटावा के लोगों को शोभना सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्यकार डा. कुश चतुर्वेदी को साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उनकी कई रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। इस तरह पर्यावरण के क्षेत्र में पानकुंवर स्कूल के प्रबन्धक डा. कैलाश यादव व संजय सक्सेना को सम्मानित किया गया। यह लोग पिछले 5 वर्षो से पर्यावरण छात्र संसद का आयोजन कर रहे है। पर्यावरण को लेकर कई अभियान भी चला रहे हैं। समाज सेवा तथा गौरैया संरक्षण के महत्वपूर्ण कार्य के लिए शिक्षक अवनीन्द्र जादौन व उनकी पत्नी स्मृति जादौन को सम्मानित किया गया। उन्होंने गौरैया संरक्षण के लिए घोंसले बनाकर लोगों को दिये है। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान में लोगों को जागरूक करने वाले व बेटियों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के लिए भाजपा नेत्री डा. ज्योति वर्मा को सम्मानित किया गया। इसी तरह समाज सेवा से जुड़े भरथना के समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ साहित्यकारों ने सभी सम्मानित होने वालों का हौंसला बढ़ाया तथा उन्हें अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साहित्यकार हरीश अरोड़ा व डा. रवि शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। सुमित प्रताप की आठवीं पुस्तक की भी सभी ने सराहना की और कहा कि पुलिस की नौकरी के साथ हास्य व्यंग लिखना एक बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभना तोमर ने की तथा संयोजक सुरेश तोमर ने सभी का स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो