scriptशिवपाल ने अखिलेश को दी आंदोलन की नसीहत, 2022 चुनाव के लिए कहा किसी बड़े दल से होगा गठबंधन | Shivpal Singh Yadav advice to Akhiesh Yadav on Kheri incident | Patrika News

शिवपाल ने अखिलेश को दी आंदोलन की नसीहत, 2022 चुनाव के लिए कहा किसी बड़े दल से होगा गठबंधन

locationइटावाPublished: Jul 11, 2021 11:26:44 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

Shivpal Singh Yadav advice to Akhiesh Yadav on Kheri incident – शिवपाल सिंह यादव (Shivapal Singh Yadav) ने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश भर में प्रदर्शन के बजाए लखनऊ में जयप्रकाश नारायण व अन्ना हजारे की भांति आंदोलन शुरू करें, तभी पीड़िता को न्याय मिल पाएगा। इसके अलावा 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उनके (प्रसपा) के बिना कोई सरकार नहीं बना पाएगा। उन्होंने किसी दल का नाम लिए बगैर कहा कि हमारा गठबंधन किसी बड़े दल से जल्द होगा।

Shivpal Singh Yadav and Akhiesh Yadav

Shivpal Singh Yadav and Akhiesh Yadav

इटावा. Shivpal Singh Yadav advice to Akhiesh Yadav on Kheri incident . खीरी जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में एक महिला के साथ ‘चीरहरण’ की घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने अपने भतीजे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) तो आंदोलन करने की नसीहत दी है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश भर में प्रदर्शन के बजाए लखनऊ में जयप्रकाश नारायण व अन्ना हजारे की भांति आंदोलन शुरू करें, तभी पीड़िता को न्याय मिल पाएगा। इसके अलावा 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उनके (प्रसपा) के बिना कोई सरकार नहीं बना पाएगा। उन्होंने किसी दल का नाम लिए बगैर कहा कि हमारा गठबंधन किसी बड़े दल से जल्द होगा।
अपने ही लोगों पर अंकुश लगाने में विफल सरकार

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रदेश में कई जगह हुई हिंसा को लेकर कहा कि सरकार अपने ही लोगों पर अंकुश लगाने में विफल रही, जिससे अराजकता हुई। इस गुंडागर्दी पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगना चाहिए अन्यथा हालात काफी भयावह होंगे। बता दें कि शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच चल रहा शीत युद्ध लगातार जारी है। पिछले दिनों अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के लिए केवल जसवंतनगर सीट देने की बात कही, जिससे शिवपाल और उनके समर्थक खासे नाराज दिखाई। इसके इतर शिवपाल सिंह यादव यह बात भी बोल चुके है कि उनकी पार्टी पूरे प्रदेश की 403 विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो