scriptपार्टी के बाद परिवार में भी दरार : मुलायमी होली में बंटवारा, शिवपाल ने जमाई अलग महफिल | shivpal singh yadav and mulayam singh yadav holi 2019 celebration | Patrika News

पार्टी के बाद परिवार में भी दरार : मुलायमी होली में बंटवारा, शिवपाल ने जमाई अलग महफिल

locationइटावाPublished: Mar 22, 2019 12:29:33 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

पार्टी के बाद परिवार में भी दरार : मुलायमी होली में बंटवारा, शिवपाल ने जमाई अलग महफिल

holi

यादव परिवार में होली पर दिखा यह चौंकाने वाला नजारा, कुछ ऐसा था अखिलेश और शिवापल का मिजाज, मुलायम भी रह गए हैरान


ग्राउंड रिपोर्ट
इटावा. देश के सबसे बड़े सियासी परिवार में पार्टी के बाद परिवार में भी बंटवारा हो गया। पूरे देश में चर्चित सैफई की मुलायमी होली में इस बार गुलाल दो खेमे में उड़े। एक जगह सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों का जमावड़ा था तो दूसरी ओर मुलायम सिंह यादव, उनके बेटे अखिलेश यादव,भाई रामगोपाल यादव और परिवार के तमाम अन्य सदस्य जुटे।

शिवपाल ने चुपके से लिया मुलायम का आशीर्वाद


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने अपने पिता सुघर सिंह के नाम पर बनाये गए एस.एस. मेमोरियल स्कूल में होली का जश्न मनाया। यहां शिवपाल के बेटे और पीएसपी के महासचिव आदित्य यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कानपुर मंडल के प्रभारी पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पार्टी के महासचिव पूर्व विधायक मानिकचंद यादव, पूर्व विधायक श्रीमती सुखदेवी वर्मा, सैफई के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद यादव आदि थे। होली जश्न के बाद शिवपाल सैफई गांव में अपने बेटे आदित्य के साथ घूमे। वे अपने बड़े भाई अभयराम यादव के आवास पर मिलने गए। अभयराम बदांयू से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के पिता हैं। गुरुवार सुबह ही वे मुलायम से आशीर्वाद लेने उनके सिविल लाइन स्थित आवास पर पहुंचे। बंद कमरे में दोनों में काफी देर तक बातचीत हुई।

मुलायम के आंगन में धर्मेद्र,तेजू और रामगोपाल


मुलायम के आंगन में खुद मुलायम, अखिलेश रामगोपाल, धर्मेद्र,तेजप्रताप,अभिषेक,अनुराग और कार्तिकेय थे। अखिलेश ने अपने पिता मुलायम सिंह को मंच पर साथ बैठाकर होली खेली। यहां शिवपाल के कट्टर समर्थक ठाकुर भोला सिंह, पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र यादव की मौजूदगी कौतुहल का विषय थी। मुलायम ने इन नेताओं को बेहद तहजीह दी। अपने बगल में कुर्सी पर बैठाया। ठाकुर भोला सिंह मुलायम के पुराने करीबियों में से हंै जबकि, पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र यादव मुलायम के राजनीतिक गुरु नत्थू सिंह यादव के बेटे हैं। मुलायम परिवार का कोई और सदस्य शिवपाल सिंह यादव की होली में शामिल नहीं हुआ।

युवाओं को ही अब कमान संभालनी है: मुलायम


इस मौके पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि युवाओं को ही अब कमान संभालनी है। जबकि, सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि गठबंधन से भाजपा के लोग परेशान हैं। इसी कारण से भाजपा अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर पा रही है।
क्या बोले शिवपाल, अखिलेश

मैनें गठबंधन का प्रयास किया


मैने कांग्रेस समेत गठबंधन के दलों से साथ चुनाव लडऩे के लिए मनाने का प्रयास किया लेकिन, उन्होंने मुझे शामिल नहीं किया गया।
-शिवपाल सिंह यादव


फिरोजाबाद की सीट जीतनी है

फिरोजाबाद की सीट हर हाल में जितनी है। मैनपुरी से नेताजी रिकॉर्ड मतों से जीतें, फिर कन्नौज और इटावा के लोग भी पीछे न रह जाएं।
-अखिलेश यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो