script2022 के चुनाव के साथ शिवपाल ने किया बड़ा वादा, भाजपा को लेकर दिया ये बयान | shivpal singh yadav comment on bjp and 2022 vidhansabha chunav | Patrika News

2022 के चुनाव के साथ शिवपाल ने किया बड़ा वादा, भाजपा को लेकर दिया ये बयान

locationइटावाPublished: Sep 11, 2019 07:14:15 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– शिवपाल सिंह यादव ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बयान
– कहा बनेगी प्रसपा की सरकार
– हर घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी

2022 के चुनाव के साथ शिवपाल ने किया बड़ा वादा, भाजपा को लेकर दिया ये बयान

2022 के चुनाव के साथ शिवपाल ने किया बड़ा वादा, भाजपा को लेकर दिया ये बयान

इटावा. उत्तर प्रदेश में 2022 में अगली सरकार प्रगति समाजवादी पार्टी लोहिया की बनेगी। हर घर में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा गरीबों को बल्ब व पंखे फ्री मिलेंगे। यह बात प्रगति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह (Shivpal Singh Yadav) ने राम मनोहर लोहिया इण्टर कालेज में आयोजित सदस्यता अभियान के दरम्यान अपने सम्बोधन में कही।
भाजपा पर किया कटाक्ष

शिवपाल ने कहा कि पिछली सपा सरकार में जब वह मंत्री थे, तब उन्होंने नहर व सरकारी नलकूप का पानी किसानों के लिए फ्री किया था। इससे उन्हें काफी राहत मिली थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आए दिन बिजली चैकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। वसूली इतनी ज्यादा है कि गरीब घर बैचकर भी जुर्माना नहीं दे पायेगा। भाजपा सरकार में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बिजली की कटौती से किसान परेशान है। उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। लोग नौकरी से निकाले जा रहे है बेरोजगारी बढती जा रही है।
प्रदेश की जनता परेशान

शिवपाल ने कहा कि कारेाबार ठप्प हो रहे हैं। नोटबंदी पर प्रदेश की गरीब जनता परेशान है। गरीब किसानों के लिए बिजली फ्री होनी चाहिए। लगभग ढाई वर्ष भाजपा सरकार को बीत रहे है सरकार नौकरिया नही दे पा रही है। बिजली पर 15 प्रतिशत बोझ और बढ़ा दिया गया है जिससे गरीब किसानो पर बोझ पड़ेगा।
इससे पहले शिवपाल यादव ने अपने गांव सैफई में पहुंचकर सदस्यता अभियान शुरू कराया। उन्होंने अपने हाथों से 100 लोगों को सदस्यता रसीद देकर पार्टी से जोड़ा। सैफई में लगभग दो हजार नए सदस्यों को प्रगतिशील सपा की सदस्यता दिलाई गई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रभावी होकर काम करें और अधिक से अधिक पार्टी के लिए सदस्य बनाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो