scriptप्रसपा का बहुत जल्द एक बड़े दल से होगा गठबंधन- शिवपाल सिंह यादव | Shivpal Singh Yadav Told PSP Party Alliance With Big Party Early | Patrika News

प्रसपा का बहुत जल्द एक बड़े दल से होगा गठबंधन- शिवपाल सिंह यादव

locationइटावाPublished: Oct 31, 2021 12:00:06 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

इव्पाल सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के रवैए से किसान टूट चुका है। किसानों को खाद की जगह पुलिस की लाठियां कहानी पड़ रही हैं।

प्रसपा का बहुत जल्द एक बड़े दल से होगा गठबंधन- शिवपाल सिंह यादव

प्रसपा का बहुत जल्द एक बड़े दल से होगा गठबंधन- शिवपाल सिंह यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
इटावा. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election) को लेकर प्रसपा (PSP Party) राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) अन्य दलों से गठबंधन की कवायद में जुटे हैं। इटावा जिले में शिवपाल सिंह ने कहा उनकी पार्टी प्रसपा का एक बड़े दल से जल्द ही गठबंधन होगा। प्रसपा के किसी बड़े दल से गठबंधन को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि शिवपाल ने उस पार्टी के नाम का अभी खुलासा नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि प्रसपा सभी छोटे दलों को साथ लेकर पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी। चुनाव को लेकर उनकी परिवर्तन यात्रा जारी है। उन्होंने कहा अब यह यात्रा नहीं रुकने वाली है। यह यात्रा परिवर्तन करके ही रुकेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह लक्ष्मण ने राम को अपना आदर्श माना और उनके मार्गदर्शन पर चलते रहे। उसी तरह वह नेताजी मुलायम सिंह को अपना आदर्श मानकर आगे बढ़ रहे हैं। 12 अक्तूबर से शुरु हुई उनकी रथयात्रा अब रुकने वाली नहीं है।
सपा से गठबंधन पर अपनी बात रख चुके हैं। मगर अखिलेश की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया। उनके जवाब में काफी देरी दिख रही है। कहा कि आज वर्तमान सरकार के रवैए से किसान टूट चुका है। किसानों को खाद की जगह पुलिस की लाठियां मिल रही हैं। जबकि किसानों की फसल खराब हो रही है। किसान बर्बादी को कगार पर पहुंच रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो