scriptअब अपने बल पर लड़नी है लड़ाई : शिवपाल यादव | Shivpal Yadav Attack akhilesh yadav Now we have to fight on our own strength | Patrika News

अब अपने बल पर लड़नी है लड़ाई : शिवपाल यादव

locationइटावाPublished: Aug 15, 2022 03:49:55 pm

Shivpal Yadav Attack akhilesh yadav सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि, यह तो जानते हो यह किसकी वजह से हो रहा है, अब अपने बल पर लड़ाई लड़नी है।

Shivpal yadav

Shivpal yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि, यह तो जानते हो यह किसकी वजह से हो रहा है, अब अपने बल पर लड़ाई लड़नी है। शिवपाल ने कहाकि, आज मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। याद करो किसकी वजह से आज हम लोग पिट रहे है, अपमानित हो रहे है, कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है। युवाओं को आगे करके आंदोलन चलाएंगे, अगर लाठी गोली खानी पड़ेगी तो वो भी खाएंगे। अब बिजली की मंहगाई सिर चढ़ कर बोल रही है। हिंदुस्तान में सबसे महंगी बिजली उत्तर प्रदेश में ही है। वहीं बिजली के बिलों में बेईमानी आम बात है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है।
शिवपाल सिंह यादव ने खाई कसम

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के यह तेवर आज इटावा में जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय पर सैकड़ों समर्थकों के साथ 75वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के ाद देखने को मिला। इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ली कि, इस तिरंगे झंडे का मान सम्मान कभी भी कम नहीं होने देंगे।
यह भी पढ़ें Indian Railway : ट्रेन में छूटे या खोए सामान का क्‍या करता है रेलवे? पाने का नियम जानें

देश में बदलाव जरूरी

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, क्षेत्र और देश की समस्याओं को लेकर लोगों को सोचना चाहिए और एक होकर इन समस्याओं को दूर करने के लिए बदलाव जरूरी है। आज हमारे देश का किसान कर्ज में डूबता जा रहा है और आत्महत्या कर रहा है। गरीब और गरीब होता जा रहा है। अमीर और धनवान होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर अब आगामी चुनाव में बदलाव जरूरी है, जिसके लिए हम तैयार हैं।
यह भी पढ़ें UP Primary Schools : यूपी के प्राथमिक स्कूलों की कायाकल्प कर रहा है विद्यांजलि पोर्टल जानें

देश के मान सम्मान पर हम सब एक हैं

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर देश के मान सम्मान की बात आएगी तो हम सब एक हैं और देश के मान सम्मान को अभी भी गिरने नहीं देंगेण् आज हम सब लोगों ने तिरंगे के नीचे शपथ ली है कि देश की आन बान शान को कभी नीचे नहीं आने देंगे और देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए जो भी बदलाव करने हैंए वह करने के लिए हर समय तैयार रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो