scriptइटावा: भरत और श्रीकृष्ण का जिक्र कर शिवपाल यादव ने अखिलेश और रामगोपाल पर चलाए जुबानी तीर, बोले… | Shivpal Yadav attacks Akhilesh Yadav and Ram Gopal yadav in Etawah | Patrika News

इटावा: भरत और श्रीकृष्ण का जिक्र कर शिवपाल यादव ने अखिलेश और रामगोपाल पर चलाए जुबानी तीर, बोले…

locationइटावाPublished: Jun 14, 2022 09:36:51 am

Submitted by:

Jyoti Singh

Shivpal Yadav attacks Akhilesh and Ramgopal yadav: शिवपाल यादव अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर के चौबेपुर में आयोजित एक धार्मिक समारोह मे बोल रहे थे, जहां उन्होंने खुद को भरत और श्री कृष्ण के चरित्र से जोड़कर पेश किया।

इटावा: भरत और श्रीकृष्ण का जिक्र कर शिवपाल यादव ने अखिलेश और रामगोपाल पर चलाए जुबानी तीर, बोले...
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच चल रही राजनैतिक जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अब उसका स्वरूप जुबानी हो चला है। ऐसा कुछ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख शिवपाल सिंह यादव भी करते हुए दिखाई दे रहे है। शिवपाल सिंह यादव ने भरत और श्री कृष्ण का उदाहरण देते हुए शिवपाल यादव और भाई रामगोपाल यादव पर इशारों-इशारों में हमला बोला है। दाअसल शिवपाल सिंह यादव अपने निर्वाचन इलाके जसवंतनगर के चैबेपुर में आयोजित एक धार्मिक समारोह मे बोल रहे थे। यहां उन्होंने अपने आप को भरत और श्री कृष्ण के चरित्र से जोड़ कर पेश करते हुए कहा कि संकट से कोई बच नहीं सका है। चाहें वह साधारण व्यक्ति रहा हो या फिर भगवान माने जाने वाला कोई महापुरुष रहा हो। संकट तो भगवान राम पर भी आया। भगवान राम का राजतिलक होने जा रहा था लेकिन कैकई के कारण उनको 14 साल वनवास की सजा दे दी गई।
यह भी पढ़े – उठने चाहिए ऐसे हवालात पर सवालात’, जेल का वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

शिवपाल यादव ने ये कहा,

शिवपाल सिंह ने अपने संबोधन में अपने आप को भरत की माफिक पेश करते हुए कहा कि राम के वनवास के बाद भरत ने राम की चरण पादुका रख कर 14 साल राजपाट चलाया। लेकिन किसी को भी सवाल खड़ा करने का कोई मौका नहीं दिया। शिवपाल यहीं नहीं रुके उन्होंने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि कौरवों और पांडवों के बीच में महाभारत का युद्ध नहीं होता लेकिन एक गलती कें कारण युद्ध के हालात बन गए। पांडवों को जुआ नहीं खेलना चाहिए था। अगर जुआ खेलना ही था तो दुर्योधन से खेलना चाहिए था। शकुनी से जुआ नहीं।
यह भी पढ़े – Etawah: योगी सरकार के लाभार्थियों को गरीब कल्याण जनसभा के माध्यम से किया गया सम्मानित

पहले भी अखिलेश पर तंज कस चुके शिवपाल

करीब डेढ घंटे से अधिक समय तक समारोह में रहे शिवपाल सिंह यादव चैबेपुर गांव के लोगों से दिल खोल कर मिले और उनकी बातों को सुना। बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब शिवपाल सिंह यादव ने रामायण और महाभारत के पात्रों का जिक्र करते हुए अखिलेश और भाई रामगोपाल पर निशाना साधा है। इससे पहले भी दर्जनों दफा शिवपाल सिंह यादव महाभारत और रामायण के पात्रों का जिक्र करते रहे हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के सामने आते ही शिवपाल ने अखिलेश की राजनैतिक सोच पर सवाल उठा दिये थे। उन्होंने कहा था कि सपा की सही प्लानिंग न होना ही विधानसभा चुनाव की नाकामी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो