इटावा

सपा ने जारी की नगर अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों की सूची

इटावा जिले से अभी समाजवादी पार्टी के अलावा किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

इटावाNov 03, 2017 / 10:40 pm

shatrughan gupta

SP

इटावा. उत्तर प्रदेश में नगर निकाय की गरमा-गरमी बड़ी तेजी से चल रही है। वहीं इटावा जिले से अभी समाजवादी पार्टी के अलावा किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। शुक्रवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शाम करीब साढ़े चार बजे सपा से नगर अध्यक्ष और सभासदों की लिस्ट जारी कर दी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इटावा जनपद की तीन नगर पालिका परिषद व तीन नगर पंचायत के प्रत्याशी घोषित कर दिए।
नगर पालिका-नगर पंचायत सपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

नगर पालिका परिषद इटावा से नौशाबा खानम, नगर पालिका परिषद भर्थना से हाकिम सिंह चक, नगर पालिका परिषद जसवंतनगर सत्यनरायन को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। इनके अलावा नगर पंचायत इकदिल से उमेश राजपूत, नगर पंचायत बकेबर ज्वाला प्रसाद कठेरिया, नगर पंचायत लखना से राम प्रकाश गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
इटावा जिला के सभासदों की पहली लिस्ट जारी

अजीत नगर से सिया दुलारी, मडैया वार्ड से शिवनरायन, लालपुरा से राकेश कुमार चक, पुरवियाटोला नाला पार से राम सिंह उर्फ रामू, कटरा से शमशेर खां, सुन्दरपुर से अशोक कुमार शंखवार को पार्षद प्रत्याशी घोषित किया गया है। इनके अलावा शांती कॉलोनी अभी प्रतीक्षारत रह है। वहीं, पक्का बाग से शशी तिवारी, शिवा कॉलोनी से पमेश कुमार कुशवाह, विजय नगर से सचिन कुमार कुशवाह, कटरा से बलसिंह, मेवाती टोला प्रतीक्षारत। इनके अलावा तुलसी नगर से अनुज यादव, करनपुरा से बाबूराम रातपूत, पुरविया टोला बाग से राज कुमार उर्फ बबलू को टिकट मिला है। वहीं, श्याम नगर से स्वतंत्र, गाड़ीपुरा से सुरेन्द्र कुमार उर्फ भल्लू, आवास विकास से पुष्पादेवी देवी यादव, कटरा फतेह से महमूद खां, सिविल लाइन प्रतीक्षारत है। वहीं, अड्डा जालिम से उमादेवी, पथवरिया से मो. इकबाल, अड्डा ऊसरा से दिनेश कुशवाह, गांधी नगर वार्ड से रमलेश यादव, शाह ग्रान से शहनाज बेगम, मकशूदपुरा प्रतीक्षारत। इनके अलावा कटरा साहब खां से प्रेमलता दुबे, घटिया अजमत अली से मंजू यादव, छिपैटी स्वतंत्र। करम गंज से अभिषेक त्रिपाठी, फ्रेण्ड्स कॉलोनी से सतेन्द्र पाल सिंह, बैरूनटोला से नाजिश अंसारी, साबित गंज से हैदर अली, अकाल गंज प्रतीक्षारत, चौगुर्जी से ऊषा भदौरिया, लक्ष्मण कॉलोनी से रतनेश भदौरिया, अशोक नगर से सुनील यादव, नौरंगाबाद प्रतीक्षारत। वहंी, पुरविया टोला पंजाबा से इंतजार अहमद का सपा से वार्ड प्रत्याशी बनाया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.