scriptSP General Secretary Shivpal Singh said "Azam Khan is in danger" | सपा महासचिव शिवपाल सिंह: हमारी सभी सीटों पर तैयारी, यूपी में कांग्रेस का कुछ नहीं, आजम खान पर भी बोले | Patrika News

सपा महासचिव शिवपाल सिंह: हमारी सभी सीटों पर तैयारी, यूपी में कांग्रेस का कुछ नहीं, आजम खान पर भी बोले

locationइटावाPublished: Nov 02, 2023 09:18:59 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यूपी में कांग्रेस का कुछ भी नहीं है। आजम खान के एनकाउंटर वाले बयान पर बोले खतरा बना हुआ है। इंडिया गठबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं पर भी अपने विचार व्यक्त किये।

इटावा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला
कार्यक्रम में मौजूद शिवपाल सिंह यादव और अन्य

उत्तर प्रदेश के इटावा में सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला है । उन्होंने कहा कि आजम खान और उनके परिवार पर झूठे मुकदमे लाद दिए गए हैं। सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया है। इंडिया गठबंधन पर उन्होंने कहा कि गठबंधन को बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है। स्वास्थ्य सेवाओं को उन्होंने वेंटिलेटर पर बताया। इटावा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.