भाजपा सरकार ने अग्निवीर नाम दिया राज्यसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने अग्निवीर जिनको नाम दिया है, उनका भविष्य पूरी तरह बर्बाद करने का काम किया है। कोई भी व्यक्ति इसका निष्कर्ष निकाल सकता है कि चार साल की फौज की नौकरी करने का कोई मतलब नहीं है। प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकार यह कह रही है कि चार साल के बाद हम 10 फीसद अग्निवीरों को दूसरी नौकरी देंगे। जब भाजपा सरकार भर्ती ही नहीं निकाल रही है। नौकरी कहां से देगी।
लोकतंत्र में शांति से प्रदर्शन होना चाहिए, सत्याग्रह होना चाहिए
अग्निपथ योजना के सवाल पर उन्होंने कहा कि अग्नि वीरों के लिए फौज में अब कोई पद नहीं होगा। कोई रेंक नहीं होगी। सीधे-सीधे रिटायर कर के घर भेज दिए जाएंगे। जिन युवाओं की फौज में भर्ती हो चुकी है और उनकी ट्रेनिंग चल रही है। उनकी नौकरी पर भी यही कानून लागू कर दिया गया है। इससे उनमें भी आक्रोश होगा। हिसक विरोध के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में शांति से प्रदर्शन होना चाहिए, सत्याग्रह होना चाहिए। किसी भी हिसक प्रदर्शन का हम विरोध करते हैं।

फूट डालो राज करो की नीति
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के संबंध में प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा फूट डालो राज करो की नीति अपना रही है। बयान को बढ़ावा भाजपा ने ही दिया। यदि समय रहते इस पर कार्रवाई हो जाती तो यह अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं बनता।

कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि जब कानून व्यवस्था तोड़ने का काम खुद सरकार कर रही है। लोकसभा उपचुनाव के सवाल पर उन्होंने सपा की जीत का दावा किया। कहा कि आजमगढ़ और रामपुर सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे।