इटावा

भाजपा अध्यक्ष के बेटे के साथ पिटाई से इंस्पेक्टर समेत दो निलंबित

भाजपा अध्यक्ष के बेटे के साथ पिटाई से इंस्पेक्टर समेत दो निलंबित

इटावाJan 07, 2019 / 06:06 pm

Ruchi Sharma

up police

इटावा. जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे के बेटे समेत दो के साथ इटावा महोत्सव में कथित तौर पर पुलिस पिटाई को लेकर इंस्पेक्टर सिविल लाइन और महोत्सव चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इससे जुड़े हुए प्रकरण की जांच फिलहाल पुलिस उपाधीक्षक एस.एन.वैभव पांडे को सुपुर्द की हुई है।
इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इंस्पेक्टर सिविल लाइन संजय कुमार त्यागी और इटावा महोत्सव चौकी प्रभारी पर एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से इस तरह का आरोप लगाया गया है कि उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे और उसके साथी की बेवजह पिटाई करने के साथ साथ हिरासत मे रखा इसलिए शुरुआती जांच में दोनों का दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
रविवार की रात भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे के पुत्र रिशव,लोकेश व भांजा आयुष परिवार के साथ नुमाइश देखने गए थे। नुमाइश में किसी ने परिवार के साथ अभद्रता कर दी। इसको लेकर दो पक्षों में विवाद व मारपीट हो गयी। मामले की जानकारी होने पर नुमाइश चौकी इंचार्ज विवेक दुबे ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आये। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संजय त्यागी ने भी दोनों पक्षों से पूछताछ की। भाजपा नेताओं के पुत्र ने जमकर हंगामा किया ओर घटना की जानकारी अपने पिता जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे व पदाधिकारियों को दी।

Hindi News / Etawah / भाजपा अध्यक्ष के बेटे के साथ पिटाई से इंस्पेक्टर समेत दो निलंबित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.