scriptसपा संरक्षक मुलायम सिंह के करीबी का हुआ निधन, सपा में दौ़ड़ी शोक की लहर | UP Board Former Member Maharaj Singh No More | Patrika News

सपा संरक्षक मुलायम सिंह के करीबी का हुआ निधन, सपा में दौ़ड़ी शोक की लहर

locationइटावाPublished: Jul 06, 2019 08:03:36 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य महाराज सिंह यादव 86 का बीती रात सैफई के ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान मेडिकल कालेज में निधन हो गया।

UP Board Former Member Maharaj Singh No More

सपा संरक्षक मुलायम सिंह के करीबी का हुआ निधन, सपा में दौ़ड़ी शोक की लहर

इटावा. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य महाराज सिंह यादव 86 का सैफई के ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान मेडिकल कालेज में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। स्वर्गीय यादव ने अपने पैतृक ग्राम नगला हरे के पास स्थित रायनगर में एक इंटर कालेज की स्थापना की थी, जिसके वह 36 वर्षों तक संस्थापक प्रधानाचार्य रहे। शुरू से ही वह समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे और मुलायम सिंह के करीबियों में शुमार थे।

मुलायम सिंह यादव से प्रभावित होकर ही उन्होंने राय नगर में स्थापित किए गए स्कूल का नाम मुलायम सिंह यादव इंटर कालेज रखा था। महाराज सिंह यादव को सन 1995 में मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा आयोग के सदस्य के पद पर नियुक्त किया था और वह सन 1997 तक इस पद पर आसीन रहे। उनके दो पुत्रों में एक अनुज प्रताप सिंह यादव वर्तमान में राय नगर के उनके द्वारा स्थापित कालेज के प्रधानाचार्य हैं और दूसरे पुत्र अनिल प्रताप सिंह यादव शिक्षक नेता और समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत रहे हैं।

महाराज सिंह यादव पिछले 1 महीने से बीमार चल रहे थे। उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था 1 सप्ताह पूर्व ठीक होने पर जसवंतनगर लाया गया था। मगर पुनः बीमार पड़ने पर सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर उनके पैतृक गांव नगला हरे में किया गया। हजारों लोग उनकी अंतिम यात्रा में शरीक हुए उनके निधन पर बड़ी संख्या में राजनीत और शिक्षा क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो