इटावाPublished: Sep 13, 2023 06:18:04 pm
Narendra Awasthi
इटावा और फर्रुखाबाद के तापमान में एक बार फिर बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर है। बारिश के विषय में यह जानकारी दी गई है। जानें अपने शहर के मौसम का हाल-
उत्तर प्रदेश के इन शहरों में आगामी 13 से 17 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के बीच और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर उठ रहे चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव के कारण कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। जिसका असर मैदानी क्षेत्रों पर भी दिखाई पड़ रहा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। इटावा के तापमान में पिछले दिनों के तापमान से वृद्धि नजर आ रही है। आज शाम को हल्की-फुल्की बारिश होने की उम्मीद है। फर्रुखाबाद के मौसम में भी जबरदस्त परिवर्तन आया है। गर्मी एक बार फिर दस्तक दे रही है।