इटावाPublished: Sep 18, 2023 10:24:15 pm
Narendra Awasthi
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर ने मौसम को लेकर अगले 5 दिनों के लिए यह जानकारी दी है।
उत्तर प्रदेश में आज हरतालिका तीज मनाई जा रही है। निर्जला व्रत का यह त्योहार काफी महत्व रखता है। ऐसे में कानपुर और उसके आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहें। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर एवं भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 18 से 22 सितंबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। इटावा में आज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहा। यही स्थिति फर्रुखाबाद की देखी गई। आसमान में बादल छाए रहे। जिससे लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली।