scriptब्रिटेन में 15 मिनट के पॉवर कट से मच गया हाहाकार, 10 लाख लोग प्रभावित | 10 Lakh People affected on power cut | Patrika News

ब्रिटेन में 15 मिनट के पॉवर कट से मच गया हाहाकार, 10 लाख लोग प्रभावित

Published: Aug 11, 2019 08:33:13 am

Submitted by:

Mohit Saxena

घरों की बिजली गुल हो गई और परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई
दो बिजली जनरेटरों में समस्या के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई

britain
लंदन। इंग्लैंड और वेल्स के कई इलाके में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। इससे लगभग 10 लाख लोग प्रभावित हुए। इसके चलते घरों की बिजली गुल हो गई और परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई।
देश में बिजली प्रणाली ऑपरेटर, नेशनल ग्रिड के अनुसार शुक्रवार को दो बिजली जनरेटरों में समस्याओं के चलते आपूर्ति बाधित हो गई थी। मिडलैंड्स, दक्षिण पूर्व, दक्षिण पश्चिम और इंग्लैंड के उत्तर पूर्व और वेल्स में बिजली गायब थी।
डेनमार्क: चार दिन के भीतर दूसरा बड़ा विस्फोट, अब पुलिस थाने के बाहर हुआ बम ब्लास्ट

britain
कई ट्रेनें रद्द हो गईं
इस दौरान करीब 3 लाख लोग लंदन और देश के दक्षिणपूर्वी हिस्से में प्रभावित हुए। वहीं दक्षिणी वेस्टर्न पॉवर डिस्ट्रिीब्यूशन नेटवर्क में पांच लाख लोग प्रभावित हुए। बिजली संबंधी समस्या के कारण किंग्स क्रॉस स्टेशन पर सैकड़ों लोग फंसे हुए थे। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं।
एक हजार से अधिक यात्री फंसे

करीब रात 9 बजे तक, किंग्स क्रॉस में एक हजार से अधिक यात्री फंसे हुए दिखाई दिए। इस दौरान राष्ट्रीय रेल ने सभी यात्रियों को यात्रा नहीं करने की सलाह दी। कुछ इलाकों में ट्रैफिक लाइट ने भी काम करना बंद कर दिया था। परिवहन विभाग कहना है कि शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण यात्रा पर प्रभाव पड़ा है। न्यूकेसल हवाई अड्डे पर यात्रियों ने कहा लगभग 15 मिनट के लिए बिजली गुल हो गई।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो