scriptपुर्तगाल: एक बस दुर्घटना में 29 यात्रियों की मौत, 21 लोग घायल | 29 passengers died in a bus accident in Portugal, 21 injured | Patrika News

पुर्तगाल: एक बस दुर्घटना में 29 यात्रियों की मौत, 21 लोग घायल

locationनई दिल्लीPublished: Apr 18, 2019 03:00:02 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

सड़क पर फिसलन के कारण बस कई बार पलटी
बाद में बेकाबू बस एक घर से जा टकराई
सभी यात्री जर्मनी के थे, पुर्तगाल सरकार ने दुख प्रकट किया

bus

पुर्तगाल में एक बस दुर्घटना में 29 यात्रियों की मौत, 21 लोग घायल

लिस्बन। पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से जर्मन के 29 यात्रियों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में बस सड़क पर फिसल कर कई बार पलट गई। इस दौरान वह एक घर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद जर्मन सरकार ने दुख प्रकट किया है।
यह भी पढ़े: उत्तर कोरिया ने फिर की हिमाकत, इस घातक हथियार की जद में आया अमरीका भी

17 महिलाएं और 11 लोगों की मौत

यह हादसा सांता क्रूज में हुआ। यहां के मेयर फिलिप सोसा के अनुसार दुर्घटना में 17 महिलाएं और 11 लोगों की मौत हुईं और 21 अन्य लोग घायल हो गए। एक डॉक्टर ने बताया कि एक अन्य घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डिसूजा ने मीडिया से कहा कि वह इस हादसे के बाद काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि इस घड़ी में सभी पुर्तगाली लोगों की ओर से दुख व्यक्त करते हैं। वह पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि वह रात में मदीरा जांएगे। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने ट्विटर पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से संपर्क करके घटना की पूरी जानी दी।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो