scriptदक्षिणी फ्रांस में फायरिंग से दो पर्यटकों समेत तीन की मौत, एक घायल | 3 dead one injured in shooting in southern France | Patrika News

दक्षिणी फ्रांस में फायरिंग से दो पर्यटकों समेत तीन की मौत, एक घायल

locationनई दिल्लीPublished: Jul 29, 2019 11:05:11 pm

Submitted by:

Anil Kumar

फ्रांस के ओलीउल्स कम्यून में पेट्रोल पंप के बाहर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया
गृह मंत्री Christophe Castaner ने अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का दिया आश्वासन

फ्रांस में गोलीबारी

पेरिस। दक्षिणी फ्रांस में रविवार शाम को वर विभाग के ओलीउल्स कम्यून में एक गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक लोग घायल हो गया। मरने वालों में दो विदेशी पर्यटक शामिल हैं। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्थानीय मीडिया स्पुतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ने एक स्थानीय पेट्रोल पंप पर अंजाम दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घटना में दो पर्यटकों की मौत हुई है। फिलहाल मरने वाले पर्यटकों की पहचान नहीं हो सका है।

हवा में ‘उड़ते सैनिक’ का वीडियो वायरल, फ्रांस के राष्ट्रपति भी हैरान

फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पता लगा रही है कि मरने वाले दोनों पर्यटक किस देश के हैं। इसके अलावा किस वजह से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

इस घटना के बाद से फ्रांसीसी गृह मंत्री क्रिस्टोफी कास्टेनर ( Christophe Castaner, French Interior Minister ) ने ट्वीट करते हुए लिखा, ऑलियुलेस शूटिंग के अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सभी साधनों का उपयोग किया जा रहा है।’ बहुत जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मस्जिद के बाहर हमला

मस्जिद के बाहर फायरिंग

बता दें कि इससे पहले बीते महीने 28 जून को फ्रांस के पश्चिमी शहर ब्रेस्ट में एक मस्जिद के सामने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस हमले में दो लोग घायल हो गए थे।

गृहमंत्री क्रिस्टोफी कास्टेनर ने ट्वीट करते हुए कहा था कि फायरिंग के बाद देशभर में प्रार्थना स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

फ्रांस में पार्सल बम से विस्फोट, बच्ची समेत 13 लोग घायल

क्षेत्रीय प्रशासन ने एक बयान जारी कर बताया था कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वे दोनों की हालत गंभीर नहीं है।

घायलों में एक स्थानीय इमाम राशिद अल जे थे, जिन्हें चार गोलियां लगी थी। दो गोली उनके पेट में जबकि दो गोली उनके पैर में लगी। उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को उनके पैर पर दो गोली थी।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो