scriptपोलैंड: आग में झुलसने से 5 की मौत, विस्फोट से बेकाबू हुए हालात | 5 teen girls killed in major fire accident | Patrika News

पोलैंड: आग में झुलसने से 5 की मौत, विस्फोट से बेकाबू हुए हालात

locationनई दिल्लीPublished: Jan 05, 2019 09:54:09 am

सभी किशोर अपने दोस्त के जन्मदिन का जश्न मना रहे थे

Fire

पोलैंड: आग में झुलसने से 5 की मौत, विस्फोट से बेकाबू हुए हालात

वारसा। पोलैंड में ‘एस्केप रूम गेम’ खेलने के दौरान आग लगने से पांच किशोरियों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक इस आग में एक 25 वर्षीय शख्स बुरी तरह से झुलस गया। यह आग शुक्रवार को कोसजालिन शहर में लगी। इस घटना में जिन पांच किशोरियों की मौत हुई है, उनकी उम्र 15 वर्ष के आसपास थी। बताया जा रहा हैं कि ये सभी किशोर अपने दोस्त के जन्मदिन का जश्न मना रहे थे। पोलिश राज्य समाचार एजेंसी पीएपी ने कहा कि यह पता चला है कि लड़कियों की मृत्यु कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से दम घुटने के बाद हुई थी।

आग से झुलसे किशोर

बताया जा रहा हैं कि यह हादसा एस्केप रूम्स खेल के दौरान हुआ। गौरतलब हैं कि इस खेल के तहत खेल में शामिल भागीदारों को एक कमरे में बंद कर दिया जाता है और उन्हें कमरे से बाहर निकलने के दौरान कुछ पहेलियों को हल करना होता हैं। यह खेल दुनियाभर में बहुत पॉपुलर है। खेल के दौरान ही किसी वजह से कमरे में आग लग गई। पोलैंड के राष्ट्रपति एंद्रेज डुडा ने कहा कि यह घटा अत्यंत दुखद थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘पांच हंसमुख बच्चियां जो जिंदगी में बहुत करना चाहती थीं, वह जिंदगी से ही दूर हो गईं। भगवान उनके परिजनों और चाहने वालों पर कृपया दृष्टि बनाए रखे।” टीवी फुटेज में एदो मंजिला घर के सामने एंबुलेंस और दमकल वाहन दिखाई दिए। कोसजालिन के मेयर पिओटर जेडलिंस्की ने घोषणा की कि रविवार शहर में शोक का दिन होगा।

विस्फोट से हुआ हादसा

अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी पोलैंड में एक भागने के कमरे में आग लगने से पांच किशोर लड़कियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि मृतकों का पता अग्निशामक द्वारा हुए विस्फोट के बाद चला। एस्केप रूम पोलैंड सहित दुनिया भर में अत्यधिक लोकप्रिय हैं। पोलिश आंतरिक मंत्री जोआचिम ब्रुडज़िंस्की ने कहा कि लड़कियां सभी 15 साल की थीं। पुलिस की एक प्रवक्ता मोनिका कोसीक ने कहा कि पीड़ितों के बारे में माना जा रहा हैं कि वे अपना जन्मदिन मना रही थीं। 25 वर्षीय व्यक्ति को जलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो