scriptफ्रांस: 7400 फीट की ऊंचाई पर एक स्कीयर को सुरक्षित बचाया | A skier saved at the height of 7400 feet in the rescue operation | Patrika News

फ्रांस: 7400 फीट की ऊंचाई पर एक स्कीयर को सुरक्षित बचाया

locationनई दिल्लीPublished: Jan 12, 2019 10:49:08 am

Submitted by:

Mohit Saxena

19 वर्षीय स्कीयर ब्रूनो आल्पस की चोटी पर स्कीइंग को गया था,यहां पर वह घायल हो गया था

helicopter

फ्रांस: 7400 फीट की ऊंचाई पर एक स्कीयर को बचाव अभियान में सुरक्षित बचाया

पेरिस। फ्रांस में आल्प्स की पहाड़ियों पर 7400 फीट की ऊंचाई पर एक स्कीयर को एक अनूठे बचाव अभियान में सुरक्षित बचाया गया। एक फ्रांसीसी पायलट ने बेहतरीन कौशल दिखाते हुए पहाड़ की ढलान से हेलीकॉप्टर को सामने से कुछ इंच दूर रोका और स्कीयर को बचा लिया। 19 वर्षीय स्कीयर ब्रूनो अपने साथियों के साथ आल्पस की चोटी पर स्कीइंग को गया था। इस दौरान वह घायल हो गया।
घुटने में काफी चोट आई

यह वाक्या दो जनवरी का है। उस वक्त ब्रिटिश स्कीइंग और स्नोबोर्डर्स के ग्रुप का एक सदस्य ब्रूनो आल्प्स पर्वत के आंतर्न पास पर जख्मी हो गया था। उसके घुटने में काफी चोट आई थीं। ग्रुप के सदस्य ब्रूनो को ले जाने में असमर्थ थे। तब गाइड ने मदद के लिए पुलिस को फोन किया। आंतर्न पास में खड़ी ढलान वाला है,जहां हेलीकॉप्टर को उतारना बहुत मुश्किल था। पायलट ने क्षेत्र को अच्छी तरह से जांचने-परखने के बाद पीड़ितों के पास हेलीकॉप्टर ले जाने का निर्णय लिया।
निकोलस बहुत ही अच्छा पायलट है

बचाव अभियान के प्रत्यशदर्शी रहे 60 वर्षीय एक पूर्व पायलट ने कहा कि निकोलस बहुत ही अच्छा पायलट है। वह जानता था कि बर्फीले पहाड़ पर नीचे हवा तेज चल रही है। इसलिए उसने हेलीकॉप्टर को नीचे की और झुकाकर ले जाने का फैसला किया। ताकि वह कुछ देर उसे रोक सके। तेज हवा के दौरान पहाड़ पर हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो सकता है। वह खुद फ्रांस एयर फोर्स में फाइटर पायलट था। उन्हें पता है कि ऐसे वक्त कितना बड़ा जोखिम होता है। यह अभियान करीब 20 सेकंड तक चला। इस दौरान पहाड़ी पर पायलट ने हेलीकॉप्टर का अगला हिस्सा नीचे की तरफ झुकाए रखा। रेस्क्यू के बाद ब्रूनो को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read the Latest World News on Read the Latest World N Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो