scriptरूस में मछली पकड़ने वाला जहाज डूबा, 54 की मौत | At last 54 dead after russian trawler sinks | Patrika News

रूस में मछली पकड़ने वाला जहाज डूबा, 54 की मौत

Published: Apr 02, 2015 10:45:00 am

Submitted by:

Rakesh Mishra

एक रिपोर्ट के मुताबिक जहाज में 132 लोग सवार थे, जिसमें से 63 लोगों
को सुरक्षित निकाल लिया गया

मास्को। पश्चिमी प्रशांत महासागर में कामचातका प्रायद्वीप के समीप देर रात रूस के एक जहाज डूबने से करीब 54 लोगों की मौत हो गई। हालांकि अभी भी 15 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

रूस की समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जहाज में 132 लोग सवार थे। इसमें से 63 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यह एक मछली पकड़ने वाला फ्रीजर पोत था, जो कि रूस के फार ईस्ट में ओखोतस्क के समुद्र में डूब गया। स्थानीय जहाजरानी बचाव समन्वय केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि पोत पर 78 रूसी और म्यांमार के कम से कम 40 लोग सवार थे।

रिपोर्ट के मुताबिक जहाज में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिये अभियान जारी है। जहाज में सवार यात्रियों में 54 विदेशी नागरिक जो म्यांमार, यूक्रेन, लिथुआनिया तथा वनुआतु के बताए गए हैं। बताया गया है कि जहाज में छेद हो जाने से उसमें पानी भरने लगा और जहाज 15 मिनट में डूब गया। बचे हुए लोगों की तलाश के लिए दो दर्जन जहाजों और एक हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया है, जो शून्य के करीब तापमान के बीच में बचाव अभियान में जुटे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो