scriptलिस्बन में ट्राम दुर्घटनाग्रस्त, 28 लोग घायल | At least 28 injured in Lisbon tram crash | Patrika News

लिस्बन में ट्राम दुर्घटनाग्रस्त, 28 लोग घायल

locationनई दिल्लीPublished: Dec 15, 2018 08:35:24 am

इस ट्राम में अधिकतर पर्यटक सवार थे जो विभिन्न यूरोपीय देशों से आए हुए थे

tram crash

लिस्बन में ट्राम दुर्घटनाग्रस्त, 28 लोग घायल

लिस्बन। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में ट्राम दुर्घटनाग्रस्त होने से 28 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो ब्रिटिश बच्चे भी हैं। दुर्घटना के बाद चरारो तरफ अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। घबराए लोग ट्राम से निकलकर इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि इस ट्राम में अधिकतर पर्यटक सवार थे जो विभिन्न यूरोपीय देशों से आए हुए थे। यह घटना लिस्बन के उपनगर रुआ डी साओ डोमिंगोस के पास लगभग शाम 6 बजे हुई थी।

आयरलैंड में गर्भपात कानून को संसद से मंजूरी, भारतीय महिला की वजह से हुआ बदलाव

28 लोग घायल

ट्राम के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 28 लोग घायल हो गए। दुर्घटना शुक्रवार की शाम को लिस्बन में रुआ डी साओ डोमिंगोस के पास हुई। अधिकारियों के मुताबिक ट्राम एक खड़ी पहाड़ी पर चढ़ने के पहले एक मोड़ पर पटरी से फिसल गया। सड़क पर गिरने से पहले ट्राम इमारत पर गिर गई। ट्राम गिरने के साथ ही मलबे में लगभग एक दर्जन लोग फंस गए। इस रस्ते से आने जाने वाले राहगीरों को भी चोट पहुँची। इस घटना में दो ब्रिटिश बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में कोई भी बुरी तरह चोटिल नहीं हुआ है। समाचार वेबसाइट पब्लिको ट्राम तेज गति से आ रही थी और तीव्र मोड़ पर अपना बैलेंस बरकरार नहीं रख पाई।

भारतीय सैनिकों संग जमकर नाचे चीनी सैनिक, ‘हैंड-इन-हैंड’ ड्रिल के दौरान किया जमकर भांगड़ा

राहत कार्य जारी

वेबसाइट ने कहा है कि घटनास्थल पर करीब 50 बचावकर्ता भेजे गए। घटना के आसपास कई अग्निशामक गाड़ियों को बही भेजा गया। घटना के वीडियो फुटेज में फुटेज सड़क के किनारे एक ट्राम कैरिज गिरा हुआ है और इसके आसपासकई अधिकारी मौजूद हैं। घटना में कई विदेशी नागरिकों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुर्तगाल के विदेश मंत्रालय ने ऐसी किसी घटना से इंकार कर दिया है|

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो