scriptमैनचेस्टर: खून निकल रही गर्दन को पकड़े चीखते-चीखते होटल से बाहर आई महिला, नजारा देख कांप गए लोग | Attempt to murder in Manchester's Hilton hotel | Patrika News

मैनचेस्टर: खून निकल रही गर्दन को पकड़े चीखते-चीखते होटल से बाहर आई महिला, नजारा देख कांप गए लोग

locationनई दिल्लीPublished: Jul 23, 2018 09:09:25 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

पुलिस ने महिला पर हुए जानलेवा हमले पर छह संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।

uk

खून निकल रही गर्दन को पकड़े चीखते-चीखते हिल्टन होटल से बाहर आई महिला, नजारा देख कांप गए लोग

मैनचेस्टर। इंग्लैंड के शहर मैनचेस्टर में हिल्टन होटल में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने छह संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक मौका-ए-वारदात से पीड़ित महिला भागती हुई आई और सड़क पर दर्द से चिल्लाते हुए गिर गी। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस ने इस हमले को किसी भी आतंकवादी गतिविधि से जोड़ने से इनकार कर दिया है।
खून से पूरी लाल हुई महिला की सफेद ड्रेस

एक चश्मदीद के मुताबिक मैंने एक महिला को देखा जिसने सफेद रंग की पोशाक पहनी हुई थी। लेकिन खून ड्रेस पूरी तरह सन गई थी। पजामा पहने महिला दर्द से बुरी तरह चीख रही थी। वह दर्द से तड़प रही थी और चिल्ला भी रही थी। ऐसा लग रहा था कि उसकी गर्दन किसी ने काट दी है। चश्मदीद ने अंदाजे से बताया कि गर्दन पर कट करीब 2-3 इंच लंबा होगा। चश्मीद ने स्थानीय मीडिया को बताया कि महिला की उम्र करीब 30 साल होगी। महिला सड़क पर ही गिर गई थी। इस घटना के थोड़ी देर बाद ही घटनास्थल पर पुलिस की कई कार पहुंची और एंबुलेस भी। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया है कि महिला की गर्दन का उपचार चल रहा है। अभी इस मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए जा रहे हैं। अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि हमले कैसे हुआ, किसने किया। हालांकि पुलिस ने होटल के अंदर से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। संदिग्ध आरोपियों में चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। जिसमें एक आरोपी लड़की की उम्र 17 साल है। आरोपियों की उम्र 17 से 26 साल है।

ट्रेंडिंग वीडियो