scriptटिंडर पर मिले ब्वॉयफ्रेंड का पहली डेट पर हैरान करने वाला कारनामा, लड़की को ले गया अंतिम संस्कार में | BF met on tinder took girl to funeral on their first date | Patrika News

टिंडर पर मिले ब्वॉयफ्रेंड का पहली डेट पर हैरान करने वाला कारनामा, लड़की को ले गया अंतिम संस्कार में

Published: Dec 04, 2018 05:26:35 pm

Submitted by:

Shweta Singh

ट्विटर पर लड़की की ये कहानी वायरल हो रही है।

BF met on tinder took girl to funeral on their first date

टिंडर पर मिले ब्वॉयफ्रेंड का पहली डेट पर हैरान करने वाला कारनामा, लड़की को ले गया अंतिम संस्कार में

लंदन। अक्सर वर्चुअल वर्ल्ड यानी सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर मिले रिश्तों में लोग धोखा खा जाते हैं। एक लड़की के साथ ऐसे ही प्लेटफॉर्म पर मिले एक ब्वॉयफ्रेंड ने कुछ ऐसा किया जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे। अपना अनुभव साझा करने के लिए लड़की ने ट्विटर का सहारा लिया है।

पहली डेट पर ले गया दादी के अंतिम संस्कार

लड़की ने अपने पोस्ट में बताया कि कैसे टिंडर के जरिए एक लड़के ने पहले उसे डेट के लिए अप्रोच किया। जब पहली बार लड़की डेट पर पहुंची तो लड़का उसे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में ले गया। लड़की का कहना है कि लड़के ने उसे ब्लैक ड्रेस में आने को कहा था, जिसके बाद लड़की को लगा था कि डेट पर कुछ सरप्राइज या रोमांटिक होने वाला है। ये मामला इंग्लैंड के लीड्स में रहने वाली रचेल का है।

ट्विटर पर वायरल हो रही है कहानी

हालांकि अपने बुरे डेट की ये दास्तान सुनाते हुए लड़की ने उस लड़के का नाम नहीं बताया। लड़की का कहना है कि लड़का उसे अपनी दादी के अंतिम संस्कार में ले गया था। ट्विटर पर लड़की की ये कहानी वायरल हो रही है। लड़की ने बताया कि जब वो दोनों अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे तो लड़की ने उसका हाथ पकड़ लिया और लगातार रो रहा था। लड़की ने भी मजबूरी में उसे सहारा देने ही सही समझा। लड़की ने कहा जब लड़के ने अपनी कार अंतिम संस्कार वाली जगह रोकी तो उसे लगा कि शायद उसका पेट्रोल खत्म हो गया है। हालांकि जल्द ही उसके सामने सारी असलियत खुल गई।

कुछ समय पहले ही हुआ था ब्रेकअप

लड़के ने बाद में लड़की को बताया कि उसका कुछ समय पहले ही ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद उसे अंतिम संस्कार पर जाने के लिए एक पार्टनर की जरूरत थी। लड़के ने यह भी माना कि अगर उसने पहले ही असली मकसद बता दिया होता तो लड़की कभी उससे मिलने नहीं आती। लड़की ने कहा उसे वहां रूकना पड़ा क्योंकि उसे अंतिम संस्कार वाली जगह Uber बुलाना ठीक नहीं लगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो