script

ब्रिटिश पुलिस की बड़ी कामयाबी, विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Apr 12, 2019 11:19:17 am

Submitted by:

Mohit Saxena

बलात्कार के मामले में जांच चल रही है
इक्वाडोर सरकार ने असांजे की शरण वापस ले ली थी
अमरीका में प्रत्यर्पित करने की संभावना

WikiLeaks

ब्रिटिश पुलिस ने विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को गिरफ्तार किया

लंदन। विकीलीक्स के भगोड़े संस्थापक जूलियन असांजे (Julian Assange), जिन्होंने दुनियाभर की सरकारों की नाक में दम कर रखा था, उन्हें इक्वाडोरियन दूतावास में शरण लेने के लगभग सात साल बाद गुरुवार को लंदन में गिरफ्तार किया गया।असांजे पर कई मामले चल रहे हैं जिसे लेकर वह कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं। उन पर अमरीकी सरकार ने भी कई केस कर रखे है। उन पर यौन उत्पीड़न और बलात्कार के मामले में जांच चल रही है। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि इक्वाडोर सरकार ने असांजे की शरण वापस ले ली थी। असांजे साल 2012 से इक्वाडोर दूतावास में एक रिफ्यूजी के तौर पर रहे थे, ताकि वह स्‍वीडन प्रत्‍यर्पण से बच सके।
किम जोंग उन की अमरीका को चुनौती, प्रतिबंधों से जल्द उबर जाएगा उत्तर कोरिया

दूतावास में आश्रय की मांग की थी

स्‍वीडन के जांचकर्ता उनसे यौन उत्‍पीड़न के मामले में पूछताछ करना चाहते थे। उस जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था, लेकिन असांजे को डर था कि उसे अमरीका में आरोपों का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित किया जा सकता है, जहां संघीय अभियोजक विकीलीक्स की जांच कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे ने 2012 में लंदन के इक्वाडोर दूतावास में आश्रय की मांग की थी और तब से वह वहीं रह रहा था। पुलिस ने कहा कि असांजे को लंदन के एक केंद्रीय पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है और उसे वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
https://twitter.com/ANI/status/1116275486664077312?ref_src=twsrc%5Etfw
जानकारी लीक करने का आरोप था

इक्वाडोर द्वारा असांजे पर राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो के निजी जीवन के बारे में जानकारी लीक करने का आरोप था, जिसके बाद उनके संबंध खराब हो गए। मोरेनो ने पहले कहा था कि असांजे ने उनकी शरण की शर्तों का उल्लंघन किया है। मोरेनो ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन को यह गारंटी देने के लिए कहा था कि असांजे को ऐसे देश में नहीं प्रत्यर्पित किया जाएगा, जहां वह यातना या मौत की सजा का सामना कर सके। उधर, विकीलीक्स ने कहा है कि इक्वाडोर ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए असांजे की राजनीतिक शरण को अवैध रूप से समाप्त कर दिया।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो