scriptटूट जाएगा स्पेन, कैटालोनिया जनमत संग्रह में 90 फीसदी लोग चाहते हैं आजादी | Catalonia referendum: 90 percent of people want freedom in Spain | Patrika News

टूट जाएगा स्पेन, कैटालोनिया जनमत संग्रह में 90 फीसदी लोग चाहते हैं आजादी

locationनई दिल्लीPublished: Oct 02, 2017 05:57:47 pm

Submitted by:

Prashant Jha

कैटालोनिया ने अपने भविष्य और इसकी संप्रभुता का फैसला करने के अधिकार को जीत लिया है।

spain, Catalonia referendum, spain Catalonia referendum, spain freedom
बार्सिलोना: कैटालोनिया सरकार ने घोषणा की है कि स्पेन से अलग राष्ट्र के निर्माण के लिए रविवार को हुए जनमत संग्रह के तहत 22 लाख लोगों ने मतदान किया और इनमें से 90 फीसदी मतदाता स्पेन से अलग होकर कैटालोनिया के रूप में अलग राष्ट्र बनाए जाने के पक्ष में हैं। एफे न्यूज के मुताबिक, सरकार के प्रवक्ता जोर्डी तुरुल ने कहा कि स्पेन की संवैधानिक अदालत द्वारा रविवार को हुए मतदान को अवैध बताए जाने के बावजूद यह मतदान वैध है।कैटालोनिया ने जीता अपना अधिकारउन्होंने कहा कि 22.6 लाख मतपत्रों की गणना हो चुकी है। 400 मतदान केंद्र बंद हैं या फिर इन पर स्पेन की पुलिस का कब्जा है। पुलिस मतपेटियों और मतदान सामग्रियों को जब्त करके ले गई है। कैटालोनिया के राष्ट्रपति कार्ल्स पुइगडेमोंट ने रविवार रात कहा कि कैटालोनिया ने अपने भविष्य और इसकी संप्रभुता का फैसला करने के अधिकार को जीत लिया है।
Catalan official: Preliminary results see 90 percent in favor of independence in vote opposed by Spain (Source:AP)— ANI (@ANI) 2 October 2017

मतदाता पर्ची के जरिए भी मतदान की आजादी

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में वह जनमत संग्रह के नतीजों को क्षेत्रीय संसद को सौंप देंगे और अगर अधिकतम लोगों ने स्पेन से अलग होने के पक्ष में वोट दिया है तो वह कैटालोनिया की आजादी का ऐलान कर देंगे। कैटालोनिया ने जनमत संग्रह के तहत लोगों को क्षेत्र के किसी भी मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने का अधिकार दिया था। लोग बिना किसी लिफाफे के और घर में प्रिंट की गई मतदाता पर्ची के जरिए भी मतदान कर सकते थे। अलग राष्ट्र बनाने पर जनमत संग्रहजनमत संग्रह के दौरान मतपत्र पर केवल एक प्रश्न था, “क्या आप कैटालोनिया को स्पेन से अलग कर एक अलग राष्ट्र बनाना चाहते हैं?इस संबंध में ‘हां’ और ‘नहीं’ की दो मतपेटियां थीं। जनमत संग्रह के दौरान लगभग 5,313,000 लोग मतदान करने के लिए पंजीकृत थे और कुल 2,262,424 लोगों ने मतदान किया। स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो रजॉय ने कहा कि आत्म निर्णय को लेकर कोई जनमत संग्रह नहीं हुआ। रजॉय पहले ही इस जनमत संग्रह को अवैध करार दे चुके हैं।
मतदान रोकने के दौरान झड़प

क्षेत्रीय प्रशासन के मुताबिक, मतदान रोकने के लिए सुरक्षाबलों के हस्तक्षेप के कारण 800 से अधिक लोग घयाल हुए।स्पेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय का कहना है कि इस दौरान 19 पुलिसकर्मी और 14 सिविल गार्ड्समैन भी घायल हुए। स्पेन के पूर्वोत्तर में स्थित कैटालोनिया में 75 लाख की आबादी है। आर्थिक रूप से समृद्ध इस क्षेत्र की अपनी भाषा और संस्कृति है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो