यूरोप

रूस में चाकू से हमला, आठ लोग घायल, हमलावर भी मारा गया

रूस के सुरगुट शहर में शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति ने सड़क पर घूम रहे लोगों पर चाकू से हमला करके आठ लोगों को घायल कर दिया।

Aug 19, 2017 / 04:57 pm

Manoj Kumar

मास्को। रूस के सुरगुट शहर में शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति ने सड़क पर घूम रहे लोगों पर चाकू से हमला करके आठ लोगों को घायल कर दिया। सरकारी समाचार एजेंसी ने स्थानीय पुलिस अधिकारी के हवाले से यह खबर दी। एजेंसी के अनुसार बीच सड़क पर दौड़ते हुए हमलावर लोगों पर चाकू से वार कर रहा था। पुलिस की कार्रवाई में वह मारा गया।
दो घायलों की हालत नाजुक
स्थानीय पुलिस के अनुसार हमलावर की पहचान स्थानीय युवक बॉबीकल अब्दुरखामनोव के रूप में हुई है। उसकी उम्र 23 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस हमले में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मानसिक तौर पर बीमार था हमलावर
स्थानीय समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद तुरंत हरकत में आई पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। एक अन्य समाचार एजेंसी ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया है कि हमलावर मानसिक रूप से बीमार था। यह घटना रूस की राजधानी मास्को से करीब 2100 किलोमीटर दूर सुरगुट शहर में हुई है।
 

फिनलैंड में लोगों पर चाकू से हमला, चार की मौत
इसके अलावा फिनलैंड के तुर्कू शहर में शुक्रवार को चाकू से हुए हमले में 4 लोगों को मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बाद में अधिकारियों ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया और कई अन्य के फरार होने की बात कही। तुर्कू पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में पुलिस ने एक संदिग्ध के पैरों पर गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा बलों ने कहा कि पुलिस अन्य संभावित हमलावरों की तलाश कर रही है।
वेस्ट जर्मनी में भी चाकू से एक की मौत
वहीं दूसरी ओर जर्मनी के पश्चिमी शहर वुप्पेरताल में चाकू मारने की घटना में एक शख्स मारा गया और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हमलावर अभी फरार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि जानलेवा अपराध हुआ है। एक व्यक्ति मारा गया और एक अन्य शख्स अस्पताल में है।

Home / world / Europe News / रूस में चाकू से हमला, आठ लोग घायल, हमलावर भी मारा गया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.