script

येलो वेस्ट प्रोटेस्ट पर विराम लगाने के लिए इमैनुअल मैक्रो का ऐलान, कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाया जाएगा

locationनई दिल्लीPublished: Dec 11, 2018 08:07:31 am

Submitted by:

Mohit Saxena

फ्रांस के राष्ट्रपति ने जनता से अपील की कि वह अपना संयम बनाए रखें और सरकार पर भरोसा जताएं

france

येलो वेस्ट प्रोटेस्ट पर विराम लगाने के लिए इमैनुअल मैक्रो का ऐलान, कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाया जाएगा

पेरिस। पिछले चार सप्ताह से फ्रांस में चल रहे येलो वेस्ट प्रोटेस्ट पर राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो ने विराम लगाने की कोशिश की है। सोमवार को उन्होंने एक अधिकारिक बयान जारी कर लोगों को आश्वस्त किया है कि वह कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन को बढ़ाने के साथ बुजुर्गों की पेशन को टैक्स रहित करेंगे। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से फ्रांस दंगों की भेंट चढ़ गया है। यहां जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह सड़के बंद कर दी हैं। देश में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। पर्यटक पेरिस में आने से कतराने लगे हैं। दंगे और लूट के डर से एफिल टावर के साथ-साथ पेरिस के सभी म्यूजियम और डिपार्टमेंटल स्टोर बंद कर दिए गए हैं। इस आंदोलन का उग्र रूप देखते हुए राष्ट्रपति मैक्रो ने एक दिन पहले देश को संबोधित करने का ऐलान किया था। इस दौरान मैक्रो ने जनता से अपील की है कि वह अपना संयम बनाए रखें है और सरकार पर भरोसा जताएं।
बेकाबू हुआ येलो वेस्ट प्रोटेस्ट

बढ़ती महंगाई और भष्टाचार के खिलाफ रविवार को पूरे फ्रांस में देशव्यापी प्रदर्शन हुए। प्रदर्शन के दौरान मार्सिले,बोर्डोक्स और टौलाउज समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। बीते एक महीने से फ्रांस में हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते हिंसा और आगजनी की हुईं कई घटनाएं हुई हैं। हालांकि फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रुनो लि मायरे ने आंदोलनकारियों को समझने के कई प्रयास किये हैं लेकिन उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ है। वित्त मंत्री ने ‘येलो वेस्ट’ फ्रांस की अर्थव्यवस्था के लिए आपदा बताया है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ फ्रांस में सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहा है। इस आंदोलन में सभी प्रदर्शनकारियों ने पीले रंग की जैकेट पहनी हुई है इसलिए इसे येलो वेस्ट प्रोटेस्ट कहा जा रहा है। येलो वेस्ट समर्थकों ने राजधानी समेत देश की तमाम जगहों पर संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचाया है। रविवार को सड़कों पर पर जली हुईं कारें देखी गईं। गाड़ियों व दुकानों में तोड़फोड़ की गई है।
https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो