scriptयूरोपीय देशों में भीषण गर्मी ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड, फ्रांस में पारा 45.9C तक पहुंचा | European heatwave: France hits record temperature of 45.9C | Patrika News

यूरोपीय देशों में भीषण गर्मी ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड, फ्रांस में पारा 45.9C तक पहुंचा

locationनई दिल्लीPublished: Jun 30, 2019 08:06:30 am

Submitted by:

Anil Kumar

यूरोपीय देश फ्रांस में इस साल तापमान ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
बीते 16 साल में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है।

यूरोप में भीषण गर्मी

यूरोपीय देशों में भीषण गर्मी ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड, फ्रांस में पारा 45.9C तक पहुंचा

पेरिस। भारत में लगातार गर्मी सितम ढा रही है और लोगों का बुरा हाल है, वहीं दुनिया के बाकी कई देशों में भी सूर्य देवता आग बनकर बरस रहे हैं। कई देशों में तो भीषण गर्मी ने एक दशक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ऐसा ही कुछ हाल यूरोपीय देशों में भी देखने को मिल रहा है।

यूरोपीए देशों में इस साल गर्मी ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं। यूरोपीय देश फ्रांस में तापमान अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। जहां शुक्रवार को फ्रांस में सबसे अधिक 45.1 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था वहीं शनिवार को तापमान बढ़कर 45.9 सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग का अलर्टः दिल्ली NCR समेत देश के कई इलाकों में इस हफ्ते होगी बारिश

फ्रांसीसी मौसम विभाग ने शनिवार को पूरे देश में 37C और 41C के बीच तापमान रहने की संभावना जताई थी लेकिन बढ़ते तापमान ने सभी रिकॉर्ड को तोड़कर नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को विल्लेविले के दक्षिणी शहर में सबसे अधिक 45.1C तापमान दर्ज किया गया था। तापमान ने बीते 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इससे पहले 2003 में फ्रांस में सबसे अधिक 44.1 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। उस दौरान गर्मी के कारण हजारों लोगों की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्री एग्नेस बुजिन ने कहा है कि बढ़ते तापमान से हर किसी को खतरा है।

https://twitter.com/hashtag/canicule2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी

बढ़ते तापमान को देखते हुए फ्रांस की मौसम विभाग ने चार क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया है। ये सभी क्षेत्र दक्षिण में हैं, हालांकि अधिकांश भाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी क्षेत्रों में भी तापमान दूसरे उच्चतम स्तर है। यूरोपीय महाद्वीप में इस साल काफी गर्मी पड़ रही है। इसमें से जर्मनी , फ्रांस, पोलैंड और चेक गणराज्य सभी ने जून में ही उच्चतम तापमान दर्ज किए हैं।

स्पेन में भी काफी गर्मी पड़ रही है और इसके लिए कैटालोनिया के जंगलों में लगी भीषण आग भी जिम्मेवार है। हालांकि स्पेन के अग्निशामक विभाग बीते 20 वर्षों में पहली बार जंगलों में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए जूझ रहे हैं। आठ राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई क्षेत्रों में तापमान 42 सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना जताई गई है।

इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 शहरों में गर्मी के आपातकालीन स्तर तक पहुंचने की सूचना दी है।

यूरोप में गर्मी

गर्म हवा के कारण बढ़ रहा तापमान

भीषण गर्मी के कारण यूरोप में कई लोगों की जान चली गई है। स्पेन में दो लोगों के मरने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्पेन के कोरडोबा में एक 17 साल के लड़के की जबकि वलाडोलिड का उत्तरी शहर में एक 80 साल के वृद्ध की मौत हो गई।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत के आसार, ‘वायु’ तूफान से मानसून में होगी देरी

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तरी अफ्रीका से गर्म हवा के कारण तापमान बढ़ गया है। मध्य यूरोप पर उच्च दबाव और अटलांटिक पर रुकने वाले तूफान के कारण गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

ट्रेंडिंग वीडियो