scriptयूरोपीय देशों में भीषण गर्मी का कहर, ब्रिटेन और फ्रांस में ट्रेनें रद्द | European heatwave: temperature reach highest | Patrika News

यूरोपीय देशों में भीषण गर्मी का कहर, ब्रिटेन और फ्रांस में ट्रेनें रद्द

locationनई दिल्लीPublished: Jul 26, 2019 09:55:38 am

Submitted by:

Anil Kumar

Europe heatwave: यूरोपीय देशों में भीषण गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं
जर्मनी, बेल्जियम, नीदरलैंड, लक्समबर्ग और स्विटजरलैंड में तापमान बढ़ने की संभावना है

यूरोप में भीषण गर्मी

पेरिस। दक्षिण एशियाई देशों में जहां मानसून के कहर से कई देशों में बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हैं, वहीं दूसरी तरफ यूरोपीय देशों में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लंदन हो या पेरिस हर जगह बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं। गुरुवार को यूरोप में उच्चतम तापमान दर्ज किया गया।

जलवायु वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि यह दुनिया के कई हिस्सों में सामान्य हो सकता है। लेकिन यूरोप में इस सप्ताह तापमान में और अधिक बढ़ोतरी हो सकता है।

यूरोप में जारी है गर्मी का कहर, अब तक सात लोगों की मौत

बढ़ते तापमान को देखते हुए पर्यटक राहत पाने के लिए फव्वारे का सहारा ले रहे हैं तो वहीं अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों, बीमारों और बेघरों को गर्मी की मार से बचाने में मदद कर रहे हैं।

यूरोप में गर्मी

सप्ताह के अंत में तापमान में गिरावट की उम्मीद

ब्रिटेन और फ्रांस में ट्रेनें रद्द कर दी गईं और फ्रांसीसी अधिकारियों ने यात्रियों को घर पर ही रहने का आग्रह किया है। यूरोप में हर दिन गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। गुरुवार को पेरिस में 42 सेल्सियस (108 F) तापमान दर्ज किया गया, जबकि लंदन में 39 सेल्सियस (102 F) दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि जर्मनी , बेल्जियम, नीदरलैंड , लक्समबर्ग और स्विटजरलैंड में तापमान 40 C (104 F) से अधिक बढ़ने की संभावना है। बेल्जियम और जर्मनी में बुधवार को अब तक के सबसे उच्चतम तापमान दर्ज किए थे।

जर्मनी में 40.5 सेल्सियस (104.9 F) से कम तापमान रहने का अनुमान है। हालांकि, जर्मन मौसम विभाग गुरुवार को भी उच्च तापमान की उम्मीद कर रही है। इससे पहले 2003 में फ्रांस में सबसे अधिक 44.1 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

यूरोप में गर्मी का कहर, फ्रांस में 16 साल का रिकॉर्ड तोड़कर पारा 45 के पार पहुंचा

भीषण गर्मी के कारण 2003 में 15000 लोगों की मौत के बाद इस बार फ्रांस सरकार ने अलर्ट जारी किया है। सरकार बुजुर्गों के लिए राहत की व्यवस्था भी कर रही है।

फ्रांसीसी स्वास्थ्य मंत्री अग्नेज बुजिन ने कहा कि गुरुवार को 2003 की तुलना में तापमान 2 डिग्री अधिक होने की उम्मीद है। इससे 20 मिलियन फ्रांसीसी प्रभावित हो सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार को तापमान गिरने के साथ गर्मी में कमी रहने की उम्मीद की जा रही है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो