scriptसेंट्रल पेरिस में एक बेकरी के पास धमाका, कई लोगों के घायल होने की सूचना | Explosion near a bakery in central Paris, many people injured | Patrika News

सेंट्रल पेरिस में एक बेकरी के पास धमाका, कई लोगों के घायल होने की सूचना

Published: Jan 12, 2019 04:02:14 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की इमारत के शीशे भी टूट गए

blast

सेंट्रल पेरिस में एक बेकरी के पास धमाका, कई लोगों के घायल होने की सूचना

पेरिस। फ्रांस की राजधानी शनिवार को बम धमाके से दहल गई। सेंट्रल पेरिस में एक बेकरी के पास जोरदार धमाके की खबर आ रही है, जिसमें बेकरी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस धमाके में अब तक कई लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की इमरात के शीशे भी टूट गए। शुरुआती जांच में गैस लीक होने की बात सामने आ रही है।
राहत और बचाव कार्य शुरू

वीकेंड होने के कारण पेरिस की सड़कों पर काफी लोग घर से बाहर निकले थे। इस दौरान बेकरी के पास जोरदार धमाका सुनाई दिया। फिलहाल पुलिस ने धमाके की पुष्टि की है और राहत और बचाव कार्य शुरू है। एक इमारत में से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आसपास के घरों से भी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। पिछले कुछ वर्ष में फ्रांस के कई शहरों को आतंकी धमाकों का शिकार होना पड़ा है। पेरिस और नीस शहर में हुए धमाकों में कई लोगों की जान गई थी। पेरिस में पत्रिका शार्ली अब्दो के दफ्तर पर हुए हमले की निंदा वैश्विक स्तर पर की गई थी।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो