scriptफेमस मॉडल के साथ दरिंदगी, चाकू की नोक पर आठ लोगों के साथ संबंध बनाने को किया मजबूर | famous model of london abducted and gangraped by 8 on knife point | Patrika News

फेमस मॉडल के साथ दरिंदगी, चाकू की नोक पर आठ लोगों के साथ संबंध बनाने को किया मजबूर

Published: Dec 10, 2018 06:28:13 pm

Submitted by:

Shweta Singh

पहले दिन तो उससे काम कराकर, उसको 7,000 यूरो का ऑफर दिया गया और उसे अगले दिन फिर उसी जगह पर आने को कहा गया।

famous model of london abducted and gangraped by 8 on knife point

फेमस मॉडल के साथ दरिंदगी, चाकू की नोक पर आठ लोगों के साथ संबंध बनाने को किया मजबूर

लंदन। ‘किसी भी लड़की या महिला का अपहरण कर उसे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जा सकता है और किया भी जाता है। इस मामले में कोई भी बिक सकता है। आप सिर्फ एक शरीर हैं। क्योंकि उनलोगों को इससे कोई मतलब नहीं है कि आप कैसे दिखते हैं, आपका रंग-रुप क्या है या फिर आप कौन हैं? मैं एक सामान्य लड़की थी, जिस तरह बाकी की मेरी क्लास की दूसरी लड़कियां थी। यह मेरे साथ इसलिए हुआ क्योंकि मैं उस रात अकेले घर जा रही थी’ यह दर्दभरी दांस्ता मशहूर मॉडल फ्रीडा फैरेल की है। 38 वर्षीय मशहूर मॉडल फ्रीडा फैरेल ने करीब 16 वर्ष पहले हुई रेप की घटना का जिक्र करते हुए ये बातें बताई है।

मॉडलिंग का झासा देकर बुलाया

अपनी कहानी सुनाते हुए उन्होंने बताया कि उस रात लंदन के ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट इलाके में उनसे एक शख्स ने अपना बिजनेस कार्ड देते हुए काम देने की बात कही थी। फ्रीडा के मुताबिक उस शख्स को उसके हॉलीडे ब्राउचर के लिए एक मॉडल की जरुरत है। फ्रीडा इस काम के लिए तैयार हो गईं। वह उस शख्स द्वारा निर्धारित की गई तारीख पर ऑडिशन देने हार्ले स्ट्रीट की एक इमारत पहुंची थी। पहले दिन तो उससे काम कराकर, उसको 7,000 यूरो का ऑफर दिया गया और उसे अगले दिन फिर उसी जगह पर आने को कहा गया।

चाकू की नोक पर दरिंदगी

फ्रीडा की जिंदगी के सबसे बुरे दौर की शुरुआत उसी दिन से हुई। फ्रीडा ने बताया कि जब वो अगले दिन उसी जगह पहुंची तो उसके साथ हैवानियत शुरू हुई। सबसे पहले चाकू की नोंक पर उससे दूध का ग्लास खत्म करने का निर्देश दिया गया। दूध पीने के बाद मॉडल बेहोश हो गई और उसका किडनैप कर अनजान जगह ले जाया गया। वहां लड़की को कई लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। फ्रीडा का कहना है कि उसके साथ 8 से ज्यादा लोगों ने जबरन संबंध बनाए थे। ये सिलसिला तीन दिन तक चलता रहा। आखिरकार तीसरे दिन उसे वहां से भागने का मौका मिल गया , जब घर का दरवाजा गलती से खुला रह गया।

मां ने भी सुनाई थी दर्दभरी कहानी

आपको बता दें कि फ्रीडा से पहले साल 2016 में उनकी मां ने भी इस दर्दनाक किस्से के बारे में मीडिया को बताया था। उन्होंने कहा था कि, ‘उन हैवानों के चंगुल से बचने के बाद उनकी बेटी ने रोते हुए उन्हें फोन किया था और अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताया। जिसे सुनते ही मैं सीधे लंदन पहुंच गई। हमने लंदन पहुंचकर पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हमारी कहानी पर विश्वास नहीं किया।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो