scriptआयरलैंड: कोर्ट के फैसले के विरोध में संसद में भारी हंगामा, महिला सांसद ने लहराई अपनी अंडरवियर | Female MP of Ireland Fly Her Underwear in Parliament Against court verdict on Rape | Patrika News

आयरलैंड: कोर्ट के फैसले के विरोध में संसद में भारी हंगामा, महिला सांसद ने लहराई अपनी अंडरवियर

Published: Nov 17, 2018 02:51:59 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

हाल ही में स्थानीय अदालत ने रेप के एक मामले में लड़की की अंडरवियर को ही सबूत मान लिया था और आरोपी को बरी कर दिया था।

Ireland parliament

Ireland parliament

डब्लिन। आयरलैंड में इन दिनों अदालत के एक फैसले के खिलाफ जनता का विरोध-प्रदर्शन बहुत ही बड़ा होता जा रहा है। दरअसल, नाबालिग लड़की से बलात्कार के एक मामले में अदालत ने लड़की के अंडरवियर के सबूत मानते हुए लड़की के खिलाफ ही फैसला सुना दिया और इतना ही नहीं आरोपी को बरी भी कर दिया। अदालत ने माना कि रेप के दौरान लड़की ने ऐसा अंडरवियर पहना था, जिसमें स्ट्रिप्स लगे हुए थे, जिन्हें काफी कसकर बांधा गया था, रेप के दौरान उन्हें खोला नहीं जा सकता था।

संसद में अंडरवियर लहराकर किया अदालत के फैसले का विरोध

अदालत के इस फैसले के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक भारी हंगामा है। अदालत के फैसले का विरोध करते हुए एक महिला सांसद ने तो संसद में ही अंडरवियर लहराकर कोर्ट के फैसले का विरोध किया। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला सांसद का कहना है कि ऐसा उन्होंने उस मानसिकता का विरोध जताने के लिए किया, जिसमें ‘पीड़िताओं को ही हमेशा दोषी’ (बलात्कार के मामलों में) मान लिया जाता है।

अदालत के इस फैसले से नाराज हैं आयरलैंड के लोग

ऐसा करने वाली महिला सांसद की पहचान रुथ कॉपिंगर के रूप में हुई है, जिन्होंने 17 वर्षीय ज्यूरी रेप केस में अदालत के फैसले का विरोध किया। रुथ कॉपिंगर ने नीले रंग का लेस वाला अंडयरवियर डेल (आयरलैंड की संसद) में लहराते हुए नाराजगी जाहिर की। वह बोलीं, “हो सकता है कि यहां पर थॉन्ग्स लहरा कर दिखाना आप सब को खराब लगे…पर यह सोचने वाली बात है कि जब किसी बलात्कार पीड़िता या फिर अन्य महिला का अंडरवियर कोर्ट में दिखाया जाएगा, तो उसे कैसा लगा होगा।”

 

https://twitter.com/RuthCoppingerTD?ref_src=twsrc%5Etfw
आरोपी के वकील ने ‘रेप’ को बताया सहमित से सेक्स

आपको बता दें कि पूरे आयरलैंड में महिलाओं ने इस तरह के विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इससे पहले कोर्क स्थित कोर्ट में छह नवंबर को आरोपी की वकील एलिजाबेथ ने थॉन्ग पेश कर यह भी कहा था कि क्या यह सबूत काफी नहीं है कि पीड़िता आरोपी को लेकर आकर्षित थी। वह किसी से मिलने या फिर किसी के साथ के लिए पूरी तरह से तैयार थी। वकील ने इसी के साथ यह मामला सहमति से सेक्स का बताया था। यही कारण है कि न केवल देश की बल्कि विदेशों की कई महिलाओं ने भी ‘पीड़िता ही दोषी’ (विक्टिम ब्लेमिंग) को लेकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक मुहिम छेड़ दी है।
सोशल मीडिया पर महिलाएं पोस्ट कर रही हैं अंडरवियर की फोटो

पहले आयरलैंड की महिलाओं ने टि्वटर पर लेस वाले अंडरवियर के फोटोज पोस्ट किए। देखते ही देखते कुछ और देशों की महिलाओं ने भी उनकी मुहिम का समर्थन करते हुए टि्वटर पर लेस वाले थॉन्ग के फोटो साझा किए और आरोपी को दोषी ठहराने की मांग उठाई।
https://twitter.com/hashtag/ThisIsNotConsent?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/ThisIsNotConsent?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/rape?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो