scriptनॉर्वे: मस्जिद में वर्दी और हेल्मेट पहने शख्स ने की गोलीबारी, दो घायल | Firing in Mosque of Norway suspect arrested | Patrika News

नॉर्वे: मस्जिद में वर्दी और हेल्मेट पहने शख्स ने की गोलीबारी, दो घायल

locationनई दिल्लीPublished: Aug 11, 2019 02:13:05 pm

Submitted by:

Shweta Singh

नार्वे की राजधानी में गोलीबारी की घटना
वर्दी पहने एक व्यक्ति ने अचानक शुरु कर दी फायरिंग

Al Noor Mosque Norway

ओस्लो। नॉर्वे की राजधानी से एक बड़ी घटना की जानकारी मिल रही है। ओस्लो की एक मस्जिद में कुछ बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर हैं। नार्वे की स्थानीय मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना नॉर्वे में बेयरम नगरपालिका के अल-नूर इस्लामिक सेंटर में हुई।

पुलिस ने की एक शख्स की गिरफ्तारी

वहां के सार्वजनिक प्रसारक एनआरके की माने तो, घटना में संलिप्त होने के शक में एक संदिग्ध को वारदात के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। नार्वे पुलिस ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है। पोस्ट में कहा गया, ‘घटना के गिरफ्तार किए गए शख्स के अलावा इसमें और लोगों के शामिल होने की संभावना नहीं है। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है।’

अमरीका में हफ्तेभर में फायरिंग की तीसरी बड़ी घटना, टोरंटो नाइटक्लब में गोलीबारी में सात घायल

वर्दी पहने एक शख्स ने की फायरिंग

 

अल-नूर इस्लामिक सेंटर के बोर्ड के सदस्य इरफान मुश्ताक ने भी इस बारे में मीडिया को बयान दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि बोर्ड के एक सदस्य को ‘हेलमेट और वर्दी पहने एक गोरे व्यक्ति ने गोली चलाई।’ मुश्ताक ने आगे बताया, ‘वर्दी पहने एक व्यक्ति दो शॉटगन जैसी बंदूकों के साथ मस्जिद में दाखिल हुआ। उसने आसपास गोलीबारी शुरू कर दी, लेकिन सौभाग्य से हमारे एक सदस्य ने उसको पकड़ लिया।’ आफ्टेनपोस्टेन ने सूचना दी कि गोलीबारी की घटना के दौरान वहां छह-सात लोग मौजूद थे।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो