scriptरूस में चर्च से निकल रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत, कई लोग घायल | Four people killed in firing outside church in Russia | Patrika News

रूस में चर्च से निकल रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत, कई लोग घायल

Published: Feb 18, 2018 11:05:22 pm

Submitted by:

Prashant Jha

किज्लयार के महापौर अलेक्जैंडर शुआलोव ने तास को बताया कि लोग शाम की प्रार्थना के बाद गिरजाघर से बाहर आ रहे थे, जब बंदूकधारी ने उन पर गोलियां बरसाईं।

russia church firing
मॉस्को: रूस में हफ्ते भर तक चलने वाले पैनकेक समारोह में उस वक्त शोक और भय की लहर दौड़ गई, जब दागेस्तान के शहर किज्लयार में लोगों पर एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोलियां बरसाकर चार लोगों की जान ले ली और कई लोगों को जख्मी कर दिया। स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों से संबद्ध एक सूत्र ने समाचार एजेंसी तास को बताया, “वारदात किज्लयार में हुई है। शुरुआती रपट के मुताबिक चार लोग मारे गए हैं। चार अन्य लोग घायल हुए हैं। बंदूकधारी को भी मार गिराया गया है।”
प्रार्थना के बाद चर्च से बाहर आ रहे थे लोग

किज्लयार के महापौर अलेक्जैंडर शुआलोव ने तास को बताया कि लोग शाम की प्रार्थना के बाद गिरजाघर से बाहर आ रहे थे, जब बंदूकधारी ने उन पर गोलियां बरसाईं। उन्होंने कहा, “चार लोग मारे गए हैं। बंदूकधारी भी मारा गया है। दो पुलिस अधिकारी और एक महिला घायलों में शामिल हैं।”
इससे पहले रूस में विमान हादसे में 71 लोगों की मौत हो गई। मास्‍को के डोमोडेडोवो एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर उड़ान पर निकली एक यात्री हवाई जहाज मास्को के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में कुल 71 लोगों सवार थे।
यहां हुआ विमान क्रैश

रूस के पास आरगुनो गांव में गिरा विमान एएन-148 ने मास्को के डोमोडेडोवो एयर पोर्ट से ओरसक के लिए उड़ान भरी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हवाई जहाज मास्को से अभी ज्‍यादा दूर नहीं गया था। विमान मॉस्को के बाहरी इलाके रेमेंस्की जिले के आरगुनो गांव में क्रैश हुआ है। न्यूज एजेंसी की मानें तो इस विमान हादसे को कुछ लोगों ने देखा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्‍होंने विमान को जलते हुए आसमान से गिरते हुए देखा। वहीं, एक सूत्र का कहना है कि यह विमान हादसा इतना भीषण था, कि शायद ही कोई बच सके। यह इतनी तेजी से गोता खाता नीचे आ रहा था कि हम कुछ सोच पाते इससे पहले वह हमारी नजरों से गायब हो गया।

ट्रेंडिंग वीडियो