scriptफ्रांस में पुलिस और संदिग्ध के बीच हुई गोलीबारी, चार लोगों की मौत | Four people shot dead in France | Patrika News

फ्रांस में पुलिस और संदिग्ध के बीच हुई गोलीबारी, चार लोगों की मौत

Published: Dec 12, 2018 11:30:51 am

Submitted by:

Mohit Saxena

संदिग्ध बंदूकधारी की पहचान 29 वर्षीय शख्स के रूप में की गई है,जो आपराधिक गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं

france

फ्रांस में पुलिस और संदिग्ध के बीच हुई गोलीबारी, चार लोगों की मौत

पेरिस। फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में मंगलवार शाम को क्रिसमस बाजार के पास हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा अधिकारियों ने क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया जबकि घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि अपराधी जानबूझ कर भीड़भाड़ इलाके की तरफ भागा ताकि वह किसी तरह से पब्लिक का सहारा लेकर निकल सके। इनके हाथ में खतरनाक हथियार थे। इसके कारण पुलिस को काफी समझदारी से कार्रवाई करनी पड़ी। अभी यह तय नहीं हो सका है कि यह अपराधी आतंकी गतिविधियों में शामिल था कि नहीं, पूछाताछ के बाद ही मामला साफ हो सकेगा।
घायलों की हालत गंभीर

फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफर कास्टनर ने मीडिया को बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। कास्टनर ने कहा कि सुरक्षा और बचाव सेवा दल एकत्र हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध बंदूकधारी की पहचान 29 वर्षीय शख्स के रूप में की गई है,जो आपराधिक गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं। उसे घेर लिया गया है। संदिग्ध का पीछा करने के दौरान पुलिस और संदिग्ध के बीच गोलीबारी भी हुई। अभियोजक कार्यालय ने कहा कि फ्रांस की आतंकवाद रोधी अभियोजक ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो