scriptफ्रांस: भीषण अग्निकांड के बाद नोट्रे डेम को 6 वर्षों के लिए किया गया बंद | France: After the fierce fire in Notre Dame was closed for 6 years | Patrika News

फ्रांस: भीषण अग्निकांड के बाद नोट्रे डेम को 6 वर्षों के लिए किया गया बंद

locationनई दिल्लीPublished: Apr 17, 2019 07:17:41 pm

Submitted by:

Anil Kumar

फ्रांस के प्रसिद्ध गिरजाघर में लगी थी भीषण आग।
प्रसिद्ध गिरजाघर नोट्रे डेम 850 वर्ष पुराना है।
इसके पुणर्निर्माण के लिए दुनिया भर के लोगों ने की मदद।

प्रसिद्ध गिरजाघर नोट्रे डेम

फ्रांस: भीषण अग्निकांड के बाद नोट्रे डेम को 6 वर्षों के लिए किया गया बंद

पेरिस। फ्रांस के प्रसिद्ध गिरजाघर नोट्रे डेम में भीषण आग लगने की घटना के बाद से अगले 6 वर्षों के लिए बंद कर दिया गया है। बिशप पैट्रिक चौवेट ने बुधवार को इस बात कि पुष्टि करते हुए बताया है कि इस प्रसिद्ध स्थल को पांच से 6 वर्षों के लिए बंद किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि आग लगने के कारण गिरजाघर का एक हिस्सा काफी कमजोर हो गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे गिरजाघर के किस हिस्से की बात कर रहे हैं। चौवेट ने साथ ही यह भी कहा कि यह अभी तक तय नहीं है कि चर्च में काम करने वाले 67 कर्मचारी अब आगे क्या करेंगे। बता दें कि नोट्रे डेम कैथेड्रल गिरजाघार के पुणर्निर्माण के लिए फ्रांस के प्रधानमंत्री ने एक अंतरराष्ट्रीय आर्किटेक्ट प्रतियोगिता की घोषणा की है। इससे पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो ने गिरजाघर के पुणर्निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

गिरजाघर नोट्रे डेम की मरम्मत के लिए जापान तैयार, पीएम शिंजो आबे ने कहा- हर संभव करेंगे मदद

पुणर्निर्माण के लिए लोगों ने दिए 700 मिलियन यूरो

बता दें कि इससे पहले फ्रांस के ऐतिहासिक नोट्रे-डेम गिरजाघर के पुणर्निर्माण के लिए कई संस्थाओं ने मदद का हाथ बढ़ाया है। लोगोंने मंगलवार को ही करीब 700 मिलियन यूरो दान के तौर पर दिए। पैसा जुटाने के लिए की गई सार्वजनिक अपील के बाद फ्रांस के अरबपतियों एवं अन्य निजी दानकर्ताओं की तरफ से तुरंत सहयोग दिया। जर्मनी, इटली और रूस समेत अन्य देशों ने भी अपनी-अपनी तरह से समर्थन का वादा किया। फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नोल्ट ने करीब 20 करोड़ यूरो का दान देने का वादा किया। इससे पहले उनके प्रतिद्वंद्वी केरिंग ने 11.3 करोड़ डॉलर की पेशकश की थी। अरबपतियों और स्थानीय सरकारों ने भी इसके दोबारा निर्माण के लिए 56.5 करोड़ यूरो का चंदा देने की प्रतिबद्धता जताई। फ्रांस की बड़ी विमानन कंपनी एयर फ्रांस ने भी सहयोग की पेशकश की। उसने पुननिर्माण के लिए मुफ्त में एयर ट्रेवल की पेशकश की। एपल के हेड टिम कुक ने भी निर्माण कार्य के लिए तकनीकी मदद का समर्थन किया। कॉस्मेटिक ब्रैंड लाऑरियल के फाउंडर परिवार ने 200 मिलियन यूरो मदद पेशकश की। फ्रांस में तेल की प्रमुख कंपनी टोटल के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि वह 10 करोड़ यूरो का दान करेंगे।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो