scriptफ्रांस: ‘येलो वेस्ट’ विरोध पर सरकार सख्त, पेरिस कोर्ट ने प्रदर्शन के दोषी पर लगाया जुर्माना | France: Government strict on 'Yellow West' protests, Paris court imposes fines on convict | Patrika News

फ्रांस: ‘येलो वेस्ट’ विरोध पर सरकार सख्त, पेरिस कोर्ट ने प्रदर्शन के दोषी पर लगाया जुर्माना

locationनई दिल्लीPublished: Mar 30, 2019 02:39:32 pm

Submitted by:

Anil Kumar

फ्रांस में येलो वेस्ट विरोध को लेकर पेरिस की एक कोर्ट ने मुख्य प्रदर्शनकारी पर जुर्माना लगाया है।
सरकार की नीतियों के खिलाफ हजारों लोग राजधानी पेरिस की सड़कों पर उतरे हैं।
बीते वर्ष 2018 के नवंबर से ही लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

येलो वेस्ट विरोध

फ्रांस: ‘येलो वेस्ट’ विरोध पर सरकार सख्त, पेरिस कोर्ट ने प्रदर्शन के दोषी पर लगाया जुर्माना

पेरिस। फ्रांस में नवंबर 2018 से शुरू हुआ ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में शुक्रवार को पेरिस की एक कोर्ट ने दो अनाधिकृत विरोध प्रदर्शनों के आयोजन के लिए ‘यलो वेस्ट विरोध’ के एक नेता पर 2,240 अमरीकी डालर का जुर्माना लगाया है। दशकों बाद सबसे बुरे विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर राजधानी पेरिस तक आन्दोलन को पहुंचाने वाले एरिक ड्राउट को कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इसी वर्ष की शुरूआत में दो बार गिरफ्तार किया था। ड्राउट के वकील खेयोप्स लारा के हवाले से स्पुतनिक ने कहा कि दो हजार यूरो के जुर्माने में से 500 यूरो को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि यह ठीक है, जो लगभग निरर्थक लग सकता है.. लेकिन यह अभी भी एक आपराधिक सजा है। मै समझती हूं कि इस फैसले से फ्रांस और फ्रांस की न्यायिक प्रणाली की छवि को नुकसान होगा। जीने-मरने की परवाह न करते हुए बीते 19 हफ्तों में पेरिस की सड़कों पर 40 हजार से अधिक लोग उतर आएं हैं।

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw

क्यों विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लोग?

बता दें कि राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन की बाजार समर्थित नीतियों और सरकार की कार्यशैली का विरोध करने के लिए लोग यह प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते वर्ष 2018 के नवंबर में मैक्रोन की अगुवाई वाली सरकार के ईंधन पर प्रस्तावित करों के खिलाफ ‘यलो वेस्ट विरोध’ शुरू हुआ था। जिसके बाद मैक्रोन ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि को रोक तत्काल प्रभाव से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने आगे अपने विरोध-प्रदर्शन को जारी रखते हुए सरकार से न्यूनतम मजदूरी में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी, पुरुषों और महिलाओं के लिए समान वेतन, कर सुधार, सार्वजनिक सेवाओं के विकास और सिर्फ पर्यावरण सुधारों की मांग की।

 

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो