scriptफ्रांस के अरबपति ने गिरजाघर को दोबारा बनाने के लिए दस करोड़ यूरो देने का वादा किया | French billionaire promises to give 10 million euros to rebuild church | Patrika News

फ्रांस के अरबपति ने गिरजाघर को दोबारा बनाने के लिए दस करोड़ यूरो देने का वादा किया

Published: Apr 16, 2019 06:04:48 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

केरिंग ग्रुप के सीईओ पिनॉल्ट ने किया ऐलान
पुनर्निर्माण के प्रयास किए जाएंगे
कैथेड्रल चर्च को देखने हर साल लाखों पर्यटक आते हैं

church

फ्रांस के अरबपति ने गिरजाघर को दोबारा बनाने के लिए दस करोड़ यूरो देने का वादा किया

पेरिस। पेरिस की सबसे पुरानी धरोहर सोमवार को तबाह हो गई। दुनिया का मशहूर गिरजाघर नोट्र डेम कैथेड्रल भीषण आग की चपेट में आ गया। इसका एक हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। अब इसे दोबारा तैयार करने की बात की जा रही है। गिरजाघर को दोबारा पहले जैसा बनाने के लिए कुछ लोग सामने आए हैं। इसके पुनर्निर्माण के लिए फ्रांस के अरबपति फ्रैंकोइस-हेनरी पिनॉल्ट ने दस करोड़ यूरो देने का वादा किया है। केरिंग ग्रुप के सीईओ पिनॉल्ट ने सोमवार को ऐलान किया कि इसके पुनर्निर्माण के प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि पिनॉल्ट गुच्ची और यवेस सेंट लॉरेंट फैशन हाउस के मालिक भी हैं। 850 साल पुराने इस कैथेड्रल चर्च को देखने हर साल लाखों पर्यटक आते हैं।
पयर्टकों के लिए आकर्षण का केंद्र

यह दुनिया के पुराने कैथेड्रल में से एक है। हर साल लाखों की तादाद में लोग इसे देखने और प्रार्थना करने आते हैं। इसकी इमारत की दीवारों में दरारें नजर आने लगी थी। इसके नवीनीकरण का काम लगातार चल रहा था। फ्रांस में एफल टावर के बाद यही एक इमारत है, जो पयर्टकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस इमारत को फ्रांसीसी क्रांति के वक्त काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इस इमारत के टावर 200 फीट ऊंचे हैं और यह 400 फीट से ज्यादा लंबी है। यह कुल 52 हजार वर्ग फीट में बनी हुई है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो