scriptपत्नी के 3 बच्चों का बाप कौन? पता लगाने के लिए पति ने उठाया ऐसा कदम कि… | Husband declares prize to identify real father of wife's children | Patrika News

पत्नी के 3 बच्चों का बाप कौन? पता लगाने के लिए पति ने उठाया ऐसा कदम कि…

locationनई दिल्लीPublished: Jan 08, 2019 07:43:00 am

करोड़पति व्यक्ति को करीब 21 साल तक इस बात का शक था कि वह अपने बच्चों का पिता है या नहीं

wife husband

पत्नी के 3 बच्चों का बाप कौन? पता लगाने के लिए पति ने उठाया ऐसा कदम कि…

लंदन। एक शख्स को इस बात पर शक था कि उसके तीन बच्चों का बाप कौन है। इसका पता लगाने के लिए उसने एक ऐसा दांव खेला जिससे सभी के होश उड़ गए। करोड़पति व्यक्ति को करीब 21 साल तक इस बात का शक था कि वह अपने बच्चों का पिता है या नहीं। उसे इस बात का विश्वास था कि उसकी पत्नी का संबंध किसी अन्य पुरुष से भी है। धोखे का पता चलने के बाद शख्स ने अपने तीनों बच्चों के पिता का पता लगाने वाले के लिए बड़े ईनाम की घोषणा की।

क्या है मामला

ब्रिटेन के नॉर्थ वेल्स में रहने वाले करोड़पति रिचर्ड मैसन ने अपने बच्चों के बाप का पता लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। रिचर्ड मैसन ने अपने बच्चो के पिता के सही जानकारी देने वालों को करीब 5 लाख रुपये देने का फैसला किया है। रिचर्ड मैसन कुछ दिन पहले कोर्ट में गया था और उसने कहा था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य शख्स के साथ संबंध है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पत्नी ने किसी और से अफेयर की बात स्वीकार भी कर ली। लेकिन उस व्यक्ति का नाम नहीं जाहिर हुआ। इसके बाद रिचर्ड और उसकी पत्नी से तलाक हो गया था। इसी बीच एक बीमारी के इलाज के दौरान रिचर्ड को पता चला कि जिन बच्चों को वह अपना समझता था, वे उनके नहीं हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि असल में वह जन्म से ही नपुंसक है। इसके बाद जब 2 बच्चों की डीएनए जांच कराई गई तो इस बात की पुष्टि हुई कि वे उनके पिता नहीं हैं। तीसरे बच्चे ने डीएनए टेस्ट के लिए माना कर दिया था।

सही जानकारी देने वाले को इनाम

कोर्ट में चले मामले के बाद रिचर्ड ने बच्चों के पिता की जानकारी देने वालों को भारी इनाम देने की घोषणा की है। इस घटना के बाद रिचर्ड का परिवार टूट गया। दो बच्चों ने रिचर्ड से बात करना बंद कर दिया था। कोर्ट ने भी फैसले में यह भी कहा कि पूर्व पत्नी केट मैसन को करीब 22 करोड़ रुपये रिचर्ड को देने होंगे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो